फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger on the move, leopard kills dog

Pilibhit News: बाघ की चहलकदमी, तेंदुए ने कुत्ते को मारा

Fri, 29 Nov 2024 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tiger on the move, leopard kills dog
पूरनपुर क्षेत्र के गांव हरिपुर किशनपुर के समीप चहलकदमी करता बाघ।स्रोत:वीडियो ग्रैंब
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के कई गांवों की सीमा में घूम रहे बाघ की दहशत जारी है। बृहस्पतिवार को भी बाघ हरीपुर किशनपुर गांव के निकट नहर किनारे देखा गया। जहां उसकी चहलकदमी करते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके अलावा शारदा पार नहरोसा गांव की सीमा में पहुंचे तेंदुए ने पालतू कुत्ते को मार डाला।
विज्ञापन

जंगल से निकले बाघ और तेंदुए की चहलकदमी थम नहीं रही है। बृहस्पतिवार को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर किशनपुर के समीप नहर किनारे बाघ को घूमता देख लोगों ने शोर-शराबा किया। कुछ लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे फिर गांव के निकट पुलिया के पास बाघ को अचानक झाड़ियों से निकलता देख राहगीरों में भगदड़ मच गई। इसके अलावा शारदा नदी पार गांव नहरोसा के समीप पिछले कई दिनों से तेंदुआ की चहलकदमी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी खुर्शीद का घर के बाहर पहुंचे तेंदुए ने पालतू कुत्ता पर हमला किया और उसे गन्ना के खेत में ले जाकर मार दिया। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed