{"_id":"590a07c94f1c1bcc3a4442a5","slug":"tiger-killed-two-cubs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने दो शावकों को मारा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने दो शावकों को मारा डाला
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 03 May 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
प्रणय में बाधा बने शावकों को बाघ ने मारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर रिजर्व की माला रेंज में बुधवार को बाघ के दो शावकों के शव मिले हैं, उनकी उम्र पांच से छह महीने की आंकी गई है। माना जा रहा है कि बाघिन के साथ मेटिंग सीजन में बाधा बने उसके दोनों शावकों को बाघ ने मारा। बताया जा रहा है कि बाघिन से भी आधे घंटे तक बाघ का संघर्ष हुआ, जिसे वन विभाग के कर्मचारियों ने देखा। डीएफओ ने निरीक्षण करने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई भिजवाए। टाइगर रिजर्व में खोदे गए तालाबों का निरीक्षण करने वन निगम मेरठ के महाप्रबंधक एके सिंह बुधवार को पीलीभीत जा रहे थे। इसके चलते विभाग की टीमें तालाबों पर भेजी गई थीं। टाइगर रिजर्व की माला रेंज के कंपार्टमेंट 120ए में खोदे गए धमेली तालाब के निकट पहुंचने पर टीम को बाघ और बाघिन में संघर्ष होते दिखा। वनकर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। कुछ देर बाद डीएफओ कैलाश प्रकाश, सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार, माला रेजर डीके श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक साथ कई गाड़ियों को देख बाघ और बाघिन अलग-अलग दिशाआें की ओर चले गए। वनकर्मियों ने गाड़ियों से उतरकर आसपास का निरीक्षण किया तो वह दंग रह गए। झगड़े वाले स्थान के निकट ही दो शावकों के खून से लथपथ शव पड़े थे। डीएफओ ने इसकी सूचना पशु चिकित्सकों को दी। इस पर डॉ. एसके राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की उम्र लगभग 5-6 माह की है इसमें एक नर और दूसरा मादा है। वनविभाग ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बाघिन अपने बच्चों के साथ तालाब से पानी पीकर लौट रही थी। इस बीच एक बाघ ने उससे मिलने का प्रयास किया। इसी को लेकर दोनों में संघर्ष हुआ। संभवत: संघर्ष में दोनों शावक बीच में आ गए इसलिए बाघ ने दोनों को मार डाला। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। - कैलाश प्रकाश, डीएफओ टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
बाघिन अपने बच्चों के साथ तालाब से पानी पीकर लौट रही थी। इस बीच एक बाघ ने उससे मिलने का प्रयास किया। इसी को लेकर दोनों में संघर्ष हुआ। संभवत: संघर्ष में दोनों शावक बीच में आ गए इसलिए बाघ ने दोनों को मार डाला। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। - कैलाश प्रकाश, डीएफओ टाइगर रिजर्व
विज्ञापन