फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger kept walking in front of school bus for five minutes, children scared

Pilibhit News: स्कूल की बस के आगे पांच मिनट तक चलता रहा बाघ, बच्चे सहमे

Sun, 05 May 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tiger kept walking in front of school bus for five minutes, children scared
बाइफरकेशन मार्ग पर चहलकदमी करता बाघ । स्रोत - वीडियो ग्रैब
- बाइफरकेशन मार्ग से माधोटांडा स्थित स्कूल आ रहे थे सभी, वीडियो भी बनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर (पीलीभीत)। गर्मी के चलते नहर किनारे के क्षेत्रों में बाघों की मौजूदगी बढ़ने लगी है। शनिवार को बच्चों को लेकर बाइफरकेशन मार्ग से गुजर रही विद्या निकेतन स्कूल की मिनी बस के सामने अचानक बाघ आ गया। करीब पांच मिनट तक बाघ मार्ग पर टहलता रहा। बाघ को देखकर बच्चे सहम गए।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या से पर्यटन को नई पहचान मिली है, लेकिन चुनौतियां भी बढ़ी हैं। इधर जंगल और उससे सटे इलाकों में बाघों की रोजाना ही चहलकदमी देखी जा रही है। शनिवार को माधोटांडा स्थित विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल की मिनी बस तराई क्षेत्र से बच्चों को लेकर लौट रही थी।
विज्ञापन

शारदा डैम और बाइफरकेशन जंगल मार्ग पर अचानक एक बाघ नहर की ओर से मार्ग पर आ गया। बाघ देखकर बस में बैठे बच्चे सहम गए। करीब पांच मिनट तक बाघ वाहन के आगे चहलकदमी करता रहा। चालक इंद्रजीत सिंह ने सूझबूझ से वाहन को निकाला। वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बच्चों ने साझा किए अनुभव
छात्रा हरमनदीप कौर का कहना है कि पहली बार बाघ को करीब से देखा। काफी देर तक वह मार्ग पर टहलता रहा। खुशप्रीत कौर का कहना है कि अचानक झाड़ियों से निकलकर बाघ मार्ग पर आ गया था। देखने की चाहत के बीच दहशत भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed