Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger jumped over the wire fence of the forest and entered a cowshed in Pilibhit

Pilibhit News: जंगल की तार फेंसिंग कूदकर गोशाला में घुसा बाघ, मचा हड़कंप; देखें वीडियो

Sat, 13 Dec 2025 06:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Dec 2025 06:58 PM IST
सार

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र में जंगल से निकला बाघ गोशाला में घुस गया, जिससे दहशत फैल गई। लोगों ने शोर मचाकर बाघ को भगाया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी व्यक्ति या पशु को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
tiger jumped over the wire fence of the forest and entered a cowshed in Pilibhit
जंगल किनारे चहलकदमी करता बाघ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव परशुरामपुर स्थित गोशाला में शनिवार सुबह एक बाघ घुस गया, जिससे हड़कंप मच गया। पशुओं में भगदड़ मचने पर सतर्क हुए केयरटेकर की बाघ पर नजर पड़ी तो वह शोर शराबा करते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। शोर शराबा करने पर बाघ कुछ देर बाद जंगल की ओर निकल गया।
विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे की है। जंगल से सटे इलाके में बनी गोशाला में 50 से अधिक पशु संरक्षित किए जा रहे हैं। देखरेख करने के लिए तीन केयरटेकर भी गोशाला में ही रहते हैं। जंगल के किनारे तार फेंसिंग लगी हुई है। सुबह के समय बाघ तार फेंसिंग को कूदकर गोशाला के क्षेत्र में पहुंच गया। इसपर पशुओं में भगदड़ मच गई। केयरकेटर भी सतर्क हुए। देखा तो बाघ गोशाला क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा था। शोर शराबा करने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos

वन विभाग ने निगरानी के लिए टीमों को लगाया 
लोगों ने शोर मचाकर और आवाजाही बढ़ाकर बाघ को खदेड़ने का प्रयास किया। इसपर बाघ गोशाला की तार फेंसिंग को कूदता हुआ पास के जंगल की ओर निकल गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी व्यक्ति या पशु को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने गोशाला और आसपास के इलाके का जायजा लिया और निगरानी बढ़ा दी। रेंजर अरुण मोहन ने बताया कि गोशाला के कर्मचारियों को भी सतर्क करने के साथ ही क्षेत्रीय टीम को भी निगरानी के लिए लगाया गया है।

जंगल से सटे इलाके में बनी गोशाला, हर समय रहता है खतरा
परशुरामपुर गोशाला बराही रेंज के जंगल की सीमा पर बनी हुई है। ऐसे में हिंसक वन्यजीवों की मौजूदगी बनी रहती है। हालांकि जंगल और गोशाला प्रबंधक की ओर से तार फेंसिंग कराई गई है, लेकिन इसके बावजूद खतरा बना रहता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed