फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger hunts bull in Pilibhit Tiger Reserve

बाघ ने किया सांड़ का शिकार: जंगल सफारी के दौरान पशु पर किया हमला, सहम गए सैलानी; देखें वीडियो

Sun, 25 Feb 2024 10:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Feb 2024 10:25 AM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान सफारी मार्ग पर अचानक बाघ आ गया। उसने सड़क पर घूम रहे सांड़ पर हमला कर दिया। बाघ ने सांड़ को दबोच लिया और जंगल में खींच ले गया।

विज्ञापन
Tiger hunts bull in Pilibhit Tiger Reserve
बाघ ने किया सांड़ का शिकार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पर्यटन सत्र में सैलानियों की आमद जारी है। सैलानियों को यहां प्रकृति की सुंदरता के साथ रोमांचकारी नजारे भी देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों के सामने ऐसी घटना हुई, जिससे देखकर वे सहम गए। सैलानियों ने पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया। 

विज्ञापन


दरअसल, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान सैलानी उस वक्त अचानक सहम गए, जब जंगल सफारी के मार्ग पर अचानक बाघ आ गया। उसने सड़क पर घूम रहे सांड़ पर हमला कर दिया। बाघ ने सांड़ को दबोच लिया और जंगल में खींच ले गया। घटना के दौरान सड़क पर दोनों तरफ सफारी वाहन काफी देर तक रुके रहे। 
विज्ञापन


दोनों सफारी वाहनों पर सैलानी सवार थे। घात लगाए बैठे बाघ ने जब सांड़ पर हमला किया था तो सैलानियों की एकबारगी सांसें अटक गईं। दहशत के बीच सैलानियों ने घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना पक्की पटरी की बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed