फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger

बाघ की मौत मामले में बराही रेंजर सस्पेंड

Tue, 05 May 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 05 May 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
माधोटांडा क्षेत्र में बाइफरकेशन से निकलने वाली हरदोई ब्रांच नहर की झाल में 23 अप्रैल को सुबह नौ बजे बाघ का शव मिला था। अधिकारियों ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराने को आईवीआरआई बरेली भेजा था जहां मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया था। उधर, इस मामले में उसी दिन शाम को डीएफओ ने वन दरोगा कैलाश चंद्र, शिवपाल, राकेश वर्मा निकासी मुंशी शिवदयाल को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन

मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इस पर शासन ने अब बराही रेंजर मोहम्मद शहनियाज को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि इसका आदेश दो दिन पूर्व ही हो गया था लेकिन मंगलवार को इसका आदेश डीएफओ कार्यालय को प्राप्त हुआ। रेंजर को सस्पेंड करने के साथ ही एसडीओ डीपी सिंह से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया महोफ रेंजर केपी सिंह को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी वनसंरक्षक ने किया टाइगर रिजर्व का दौरा
पीलीभीत। प्रभारी वनसंरक्षक धर्मसिंह यादव ने डीएफओ कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक ली और टाइगर रिजर्व का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने डीएफओ कैलाश प्रकाश व एसडीओ डीपी सिंह साथ बैठक कर हरदोई ब्रांच नहर में मिले बाघ के बाबत चल रही जांच पर चर्चा की। इसके अलावा टाइगर रिजर्व में चल रहे कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद वह डीएफओ के साथ माला रेंज पहुंचे। यहां रेंजर डीके सिंह से गश्त जारी रखने के निर्देश दिए। इसके बाद बराही गेस्ट हाउस पहुंचकर प्रभारी रेंजर केपी सिंह ने दोनों रेंज (महोफ व बराही) के बारे में जानकारी ली। उनके साथ एसडीओ डीपी सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed