{"_id":"684334b97b398631c4079e50","slug":"tiger-footprints-were-found-15-km-away-from-the-crime-scene-another-platform-was-built-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137356-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घटनास्थल से डेढ़ किमी दूर मिले बाघ के पगचिन्ह, दूसरा मचान बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घटनास्थल से डेढ़ किमी दूर मिले बाघ के पगचिन्ह, दूसरा मचान बना
Sat, 07 Jun 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना के गांव शांतीनगर के समीप घर से खींचकर महिला को मार डालने वाले बाघ के पगचिन्ह तीसरे दिन घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कबीरगंज-संपूर्णानगर मार्ग के समीप मिले हैं। बाघ के आसपास होने की आशंका पर उसे बेहोश कर पकड़ने के लिए शुक्रवार को दूसरा मचान बनाया गया।
गांव शांतीनगर निवासी रेशमा देवी मंगलवार को रामनगर तिराहा के समीप घर में बर्तन धो रहीं थीं। जंगल से आए बाघ ने महिला को दबोच लिया और खेतों की ओर ले जाकर मार डाला था। बुधवार को कंजरवेटर, लखीमपुर के डीएफओ ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कंजरवेटर ने बाघ को बेहोश कर पकड़ने के निर्देश दिए। तब से बाघ की निगरानी में टीमें लगी हैं। संपूर्णानगर सामाजिक वानिकी रेंजर अनिल कुमार टीम के साथ क्षेत्र में ही कैंप कर रहे है। रेंजर ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बाघ के पगचिन्ह मिले हैं। उन्होंने बताया कि बाघ को बेहोश कर पकड़ने के लिए एक मचान घटना स्थल के समीप बनाया गया था।
शुक्रवार को दूसरा मचान पगचिह्न मिलने के स्थान के समीप बनाया गया। ताकि बाघ दिखने पर उसे पकड़ा जा सके। दूसरी ओर बाघ के पकड़े न जाने से आसपास के लोगों में दहशत और रोष है।