फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger camped near house in Veerkheda, set up trap

Pilibhit News: वीरखेड़ा में घर के नजदीक बाघ ने जमाया डेरा, जाल लगाया

Fri, 22 Dec 2023 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tiger camped near house in Veerkheda, set up trap
वीरखेड़ा गांव में बाघ की मौजूदगी के चलते घर के बाहर लगाया जाल । स्रोत - टीम
कलीनगर। खन्नौत नदी में डेरा जमाने के बाद बाघ फिर पुराने रास्ते की ओर लौट आया। शुक्रवार की सुबह वीरखेड़ा गांव की सीमा में एक घर के नजदीक बाघ की मौजूदगी दिखाई दी। सुरक्षा के लिहाज से सामाजिक वानिकी की टीम में घर के चारों ओर जाल लगाकर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जंगल से बाहर कलीनगर तहसील क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी जारी है। पिपरिया संतोष गांव से निकलकर वीरखेड़ा, चांदूपुर से होकर खन्नौत नदी के क्षेत्र में पहुंचे बाघ ने फिर वापसी का रुख तय किया। शुक्रवार सुबह बाघ वीरखेड़ा गांव की सीमा में दिखाई दिया। किसान गुरजिंदर सिंह के घर के पचास मीटर दूर गन्ने के खेत में बाघ की मौजूदगी देखने से परिजन में दहशत फैल गई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के बाद सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंच गई। अफसरों को स्थिति से अवगत कराया गया। इसके बाद घर को सुरक्षित रखने के लिए जाल मंगाया गया। चारों ओर जाल लगाकर निगरानी बढ़ा दी गई है। बाघ की मौजूदगी से परिजन में दहशत है। रेंजर पियूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ की निगरानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए ने नीलगाय को मार डाला



पूरनपुर। गांव दुधियाखुर्द के समीप तेंदुए ने नीलगाय को मार डाला। नीलगाय का शव एक गन्ने के खेत के समीप पड़ा देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन एवं वन्य जीव प्रभाग के अफसरों को दी। डिप्टी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि सूचना पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा था। जांच में तेंदुए के हमला में नीलगाय का मरना पाया गया। उसके शव को दफना दिया गया है। आसपास के लोगों को तेंदुए की चहलकदमी पर सतर्क रहने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed