फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger came in front of school bus children got scared in Pilibhit

Pilibhit News: बाइफरकेशन मार्ग पर स्कूल बस के सामने आया बाघ, सहम गए बच्चे; देखिए वीडियो

Sat, 04 May 2024 05:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 May 2024 05:10 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में निजी स्कूल की बस तराई क्षेत्र से बच्चों को लेकर लौट रही थी। शारदा डैम और बाइफरकेशन जंगल मार्ग पर अचानक एक बाघ बस के सामने आ गया, जिसे देखकर बच्चे सहम गए। 

विज्ञापन
Tiger came in front of school bus children got scared in Pilibhit
सड़क पर चहलकदमी करता बाघ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत जिले में गर्मी के चलते नहर किनारे के क्षेत्रों में बाघों की मौजूदगी बढ़ने लगी है। शनिवार को बच्चों को लेकर बाइफरकेशन मार्ग से गुजर रही विद्या निकेतन स्कूल की बस के सामने अचानक बाघ आ गया। करीब पांच मिनट तक बाघ मार्ग पर टहलता रहा। बाघ को देख बच्चे सहम गए। बस में मौजूद स्टाफ ने मोबाइल से बाघ का वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या से पर्यटन को नई पहचान मिल रही है, लेकिन चुनौतियां भी बरकरार हैं। जंगल और उससे सटे इलाकों में बाघों की चहलकदमी देखी जा रही है। शनिवार को माधोटांडा स्थित विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल की मिनी बस तराई क्षेत्र से बच्चों को लेकर लौट रही थी। शारदा डैम और बाइफरकेशन जंगल मार्ग पर अचानक एक बाघ नहर की ओर से मार्ग पर आ गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ को देखकर बस में सवार बच्चे सहम गए। करीब पांच मिनट तक बाघ वाहन के करीब ही चहलकदमी करता रहा। बस में सवार विद्यार्थी सहम गए। चालक इंद्रजीत सिंह ने सूझबूझ से वाहन को आगे निकाला। करनजोत सिंह, गुरजोत सिंह व सिमरन मंडल समेत बच्चे सवार थे। बच्चों में बाघ देखने की चाहत के साथ दहशत भी बनी रही। चहलकदमी का वीडियो भी मोबाइल में कैद किया।

छात्र हरमनदीप कौर ने कहा कि पहली बार बाघ को करीब से देखा। काफी देर तक बाघ मार्ग पर टहलता रहा। खुशप्रीत कौर ने कहा कि अचानक झाड़ियों से निकलकर बाघ मार्ग पर आ गया। उसे देखने की चाहत के बीच दहशत भी बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed