{"_id":"6abac6d28e0554ef9d0a90f3","slug":"seva-sankalp-abhiyan-seven-day-fair-inaugurated-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-169839-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सेवा संकल्प अभियान, सात दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सेवा संकल्प अभियान, सात दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ
Tue, 29 Sep 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। ब्लॉक परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार से सात दिवसीय मेला शुरू हो गया है। मेले का उद्घाटन विधायक विवेक वर्मा ने फीता काट कर किया। मेले में कृषि, बाल विकास परियोजना,स्वास्थ्य खाद्य रसद और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि विभागों के स्टॉल लगे। स्टालों पर संबंधित विभागों के कर्मचारी तैनात रहे। मेले में ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। मेले का संचालन खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार ने किया।
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान और सेवा सेतु अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास विभाग की ओर से ''''''''आंगन मिलन'''''''' कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी लियाकत अली ने की। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप रहे। संचालन सीडीपीओ मूर्ति देवी ने किया। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए।
अमरिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में बैठक एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि सहित अन्य विभागों ने स्टॉल के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह रहे। खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अतुल पाठक, चंद्रप्रकाश, ग्राम प्रशासक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --