पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल सफारी के वाहन पर बाघ ने मारा झपट्टा, सहमे सैलानी; रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो
जंगल सफारी के दौरान बाघ ने वाहन पर झपट पड़ा, जिससे वाहन में सवार सैलानी सहम गए। इसका वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो पीलीभीत टाइगर रिजर्व का बताया गया है। शनिवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सैलानियों को निशुल्क जंगल सफारी कराई गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के पर्यटन सत्र की शुरुआत हो गई है। पहले दिन स्कूली बच्चों और सैलानियों को निशुल्क जंगल सफारी कराई गई। इस बीच रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जंगल सफारी के दौरान बाघ ने वाहन पर झपट्टा मारा, जिससे वाहन में सवार सैलानी सहम गए। बताया जा रहा है कि जिप्सी चालक, वाहन में सवार बच्चों और और सैलानियों को लेकर बाघ के एकदम नजदीक पहुंच गया था। इसी दौरान झाड़ी में छिपा बाघ दहाड़ते हुए निकला और उसने वाहन पर झपट्टा मारा। यह देख चालक तेजी से जिप्सी दौड़ देता है। गनीमत रही कि घटना में कोई सैलानी घायल नहीं हुआ।
वाहन में सवार सैलानी बना रहे थे वीडियो
वायरल वीडियो में एक जिप्सी वाहन में कुछ बच्चे और युवक सवार देखे जा रहे हैं। कुछ युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। जंगल में जिप्सी चालक बाघ होने की बात कहकर रोकता है। सैलानियों को बाघ दिखाने के लिए सफारी का चालक वाहन को पीछे लेकर आता है। इसी समय बाघ झाड़ियों से निकलकर वाहन पर झपट्टा मार देता है, लेकिन चालक सूझबूझ से जिप्सी को आगे की ओर भगा देता है। इससे बड़ा हादसा होने से टल जाता है। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिप्सी वाहन पर सवार सैलानियों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पहले दिन ही तेंदुआ और बाघ का दीदार कर गदगद हुए सैलानी
पर्यटन सत्र के पहले दिन जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को बाघ और तेंदुए के दीदार भी हो गए। जंगल में विचरण करते दोनों वन्यजीवों को करीब से देख सैलानी गदगद हुए। सैलानियों का कहना था कि पीटीआर में बाघ के अधिक दीदार होते हैं। यही वजह है कि यहां बार-बार आने का मन करता है। बाघ और तेंदुए के दिखने की पुष्टि महोफ रेंजर सहेंद्र यादव ने की।
बच्चों समेत करीब 500 सैलानियों ने की मुफ्त सैर
पर्यटन सत्र के पहले दिन पीटीआर प्रशासन ने सैलानियों के लिए मुफ्त सैर की सुविधा की थी। बराही गेट पर सत्र के शुभारंभ के बाद करीब 30 से अधिक जंगल सफारी वाहन जंगल भ्रमण पर रवाना हुए। इसमें परिषदीय और प्राइवेट स्कूल के बच्चों के अलावा सैलानी भी शामिल रहे। इसके बाद मुस्तफाबाद और बनकटी से भी सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। पहले दिन स्कूलों बच्चों समेत करीब 500 सैलानियों ने जंगल की मुफ्त सैर की और चूका बीच समेत अन्य स्थलों का भ्रमण कर सैर को यादगार बनाया।
संबंधित वीडियो