फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger Attacks a Villager in Pilibhit

Pilibhit News: गन्ना छील रहे मजदूर पर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल; इलाके में दहशत

Wed, 01 Apr 2026 05:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 05:19 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बाघ और तेंदुओं का आतंक है। वन्यजीव आबादी क्षेत्र में पहुंचकर लोगों का हमला कर रहे हैं। बुधवार को पदम चौधरी गांव के समीप खेत में गन्ना छील रहे मजदूर पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Tiger Attacks a Villager in Pilibhit
घायल मजदूर - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में गन्ना छील रहे गांव मुरैनिया गांधीनगर निवासी भारत (56 वर्ष) पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बाघ मजदूर को छोड़कर गन्ने के खेत में चला गया। घायल को इलाज के लिए लखीमपुर के पलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार को दिन में करीब 11 बजे गांव के समीप पदम चौधरी के गन्ने के खेत की है। भारत और अन्य मजदूर गन्ना छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत से निकले बाघ ने भारत पर हमला कर घायल कर दिया। यह देख गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। बाद में शोर मचाने पर बाघ भारत को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। घायल भारत को पलिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


संपूर्णानगर के रेंजर ललित कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी दी। उधर, घटनास्थल पर पहुंची टीम को बाघ या तेंदुआ के पैरों के निशान नहीं मिले। रेंजर ने बताया कि लोग बाघ का हमला होना बता रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बाघ और तेंदुआ की निगरानी को पहले से ही टीमें लगी हुई है। गांव कबीरगंज के समीप पिंजरा लगा है। पिंजरा लगने के बाद बाघ अब तक उसके समीप नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पशुपालक को भी घायल कर चुका है बाघ 
बाघ ने 22 मार्च को गांव कबीरगंज के समीप सुतिया नाला के पास बंधी भैंस खोलने गए शब्बीर पर हमला कर घायल कर दिया था। गांव भरतपुर के समीप 20 मार्च को छुट्टा बछड़े का शिकार किया था। इससे दो दिन पहले एक पालतू पशु का शिकार किया था। तीस मार्च को बाघ ने गांव कबीरगंज के दलजीत सिंह के घर में घुसकर पड़िया को घायल कर दिया था। इसी दिन तेंदुआ ने गांव के राजेंद्र के घर में घुसकर बछिया को मार डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed