फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger attacked tranquilizer team vehicle twice in Pilibhit

Pilibhit: ट्रेंकुलाइज टीम के वाहन पर बाघ का हमला, हाथियों के चिंघाड़ने पर भागा, घर में घुसकर पड्डे को मारा

Mon, 16 Jun 2025 05:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 05:59 PM IST
सार

पीलीभीत के हजारा क्षेत्र में महिला की जान लेने वाला बाघ अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। ट्रेंकुलाइज टीम उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन रविवार रात बाघ ने टीम के वाहन पर दो बार हमला किया। जिससे वनकर्मी बाल-बाल बचे। 

विज्ञापन
Tiger attacked tranquilizer team vehicle twice in Pilibhit
हाथियों की मदद से बाघ की तलाश में जुटी टीम, नाइट विजन कैमरे में कैद बाघ की तस्वीर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत के हजारा क्षेत्र में बाघ को ट्रेंकुलाइज करने टीम के साथ पहुंचे डॉ. दयाशंकर के वाहन पर बाघ ने दो बार झपट्टा मारा, जिससे हड़कंप मच गया। दोबारा बाघ के छलांग लगाने पर हाथी चिंघाड़ने लगे। इससे बाघ फिर नाले में चला गया। बाघ के झपट्टा मारने से ट्रेंकुलाइज टीम हिम्मत हार गई और अभियान को रात में रोक दिया गया। आधी रात को बाघ ने नानक फार्म के हरदीप के घर में घुसकर पड्डे को मार डाला। उसे समीप के खेत में खींच ले गया। इस घटना के बाद टीम अलर्ट हो गई है।

विज्ञापन


हजारा थाना क्षेत्र में गांव शांतिनगर के समीप रामकिशोर की पत्नी रेशमा को तीन जून की शाम घर से उस समय बाघ खींच ले गया था, तब वह बर्तन धो रही थीं। बाघ ने रेशमा को खेतों में ले जाकर मार डाला था। तब से बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए टीम क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है। बाघ पकड़ में न आने पर बाघ को ट्रेंकुलाइज कराने को दुधवा से दो हाथी मंगवाए गए। रविवार पूरे दिन अभियान चलने के बाद शाम बाघ के नाले में छिपे होने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


गाड़ी पर किया हमला 
टीम में टाटा सूमो पर डॉ. दयाल शंकर, संपूर्णानगर रेंजर थे। जबकि अन्य वाहन पर डिप्टी रेंजर और अन्य लोग थे। पीछे दोनों हाथी भी चल रहे थे। रात करीब नौ बजे रोड किनारे बैठे बाघ ने टाटा सूमो पर छलांग लगा दी। इससे ट्रेंकुलाइज टीम बाल-बाल बच गई। इसके बाद बाघ फिर नाले की ओर चला गया। दो घंटे निगरानी और घेराबंदी के बाद फिर नाले से निकला बाघ टाटा सूमों पर झपटा। गनीमत रही कि वाहन के शीशे बंद थे। इस दौरान दोनों हाथी चिंघाड़ने लगे। इस पर बाघ फिर नाले की ओर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नाले में लेटा दिखा बाघ 
बाघ के दो बार हमला करने पर ट्रेंकुलाइज टीम हिम्मत हार गई। रात करीब 10 बजे बाघ को ट्रेंक्यूलाइज करने का अभियान रोक दिया गया। नाइट विजन के ड्रोन कैमरा निगरानी के लिए उड़ाया गया, जिसमें बाघ के नाले में लेटा दिखा। टीम के वापस लौटने पर बाघ ने रात करीब डेढ़ बजे नानक फार्म के हरदीप के घर में घुसकर पड्डे को खेत में खींच ले गया। घटना की जानकारी पर सोमवार को टीम पहुंची। 

पड्डे के पास बाघ के फिर लौटकर आकर मांस खाने की आशंका पर ट्रेंकुलाइज टीम वहां लग गई। हालांकि शाम तक सफलता नहीं मिली। संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि बाघ ने दो बार ट्रेंकुलाइज टीम पर झपटने की कोशिश की। पड्डे के शव फिर खाने आने को बाघ का इंतजार किया जा रहा है। ताकि शिकार खाने को आने पर उसे ट्रेंकुलाइज कर पकड़वाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed