फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger attacked farmer in Amaria area of Pilibhit injured

'मौत के पंजे' से फिसली जान: बाघ ने मजदूर पर किया हमला, साथियों ने मचाया शोर तो बच गई जिंदगी, दहशत में ग्रामीण

Sun, 07 Aug 2022 09:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरिया (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरिया (पीलीभीत) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Aug 2022 09:35 PM IST
सार

अमरिया क्षेत्र की टाइगर प्रभारी सोनी सिंह ने जोशी कॉलोनी निवासी गोपाल मंडल के घर पहुंच कर उसका हालचाल जाना। सोनी सिंह ने बताया कि घटना उत्तराखंड सीमा क्षेत्र के दहा फार्म की है। गोपाल मंडल अपने साथी के साथ जसमेल सिंह के खेत के बराबर में नदी किनारे झुक कर घास काट रहा था। इस दौरान नदी पार कर बाघ आया और घास काट रहे मजदूर पर पंजा रख दिया।

विज्ञापन
Tiger attacked farmer in Amaria area of Pilibhit injured
पीड़ित का हाल लेतीं वन दरोगा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत में जंगल से बाहर निकल कर आबादी क्षेत्र में घूम रहे बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। खटीमा रेंज के दहा फार्म की सीमा के पास खेत में काम कर रहे मजदूर पर बाघ ने रविवार को हमला कर दिया। हमले से मजदूर गोपाल मंडल के घुटने पीठ व हाथ पर जख्म हो गए। बराबर में काम कर रहे जसमेल सिंह व एक अन्य मजदूर के शोर मचाने पर बाघ खेतों की ओर चला गया। मजदूर की जान बच गई।

विज्ञापन


अमरिया क्षेत्र की टाइगर प्रभारी सोनी सिंह ने जोशी कॉलोनी निवासी गोपाल मंडल के घर पहुंच कर उसका हालचाल जाना। सोनी सिंह ने बताया कि घटना उत्तराखंड सीमा क्षेत्र के दहा फार्म की है। गोपाल मंडल अपने साथी के साथ जसमेल सिंह के खेत के बराबर में नदी किनारे झुक कर घास काट रहा था। इस दौरान नदी पार कर बाघ आया और घास काट रहे मजदूर पर पंजा रख दिया।

विज्ञापन

जसमेल सिंह व दूसरे साथी ने बाघ देखा तो मिलकर शोर मचाने लगे। इस पर बाघ गोपाल मंडल को सूंघने के बाद उन्हें छोड़कर खेतों की ओर चला गया। बाघ के जाने के बाद तीनों लोग गांव पहुंचे। खटीमा रेंज के वन विभाग से रेंजर राजू मृणाल वन दरोगा जागेश वर्मा, सेक्शन प्रभारी धन सिंह ने मौका मुआयना किया। मौके पर मजदूर का दरांता व बाघ के पग चिन्ह मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क किया गया। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed