{"_id":"63c7114913ce363e705de504","slug":"tiger-attacked-bike-riding-youth-two-injured-pilibhit-news-bly5104555153-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खटीमा जंगल मार्ग पर बाइक सवार युवकों पर बाघ ने किया हमला, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खटीमा जंगल मार्ग पर बाइक सवार युवकों पर बाघ ने किया हमला, दो जख्मी
विज्ञापन
बाघ हमले में घायल आसिफ। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। खटीमा से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों पर मंगलवार देर शाम खटीमा पूरनपुर जंगल मार्ग के अंतर्गत बाघ ने हमला कर दिया। हमले में दो युवकों के शरीर में जख्म हुए। शोर-शराबा करने पर बाघ जंगल की ओर निकल गया। इसके बाद किसी तरह युवक जंगल से बाहर निकले। माधोटांडा पहुंचकर युवकों ने प्राइवेट उपचार कराया।
माधोटांडा क्षेत्र के गांव मल्लपुर न्यूरिया निवासी आसिफ ने बताया कि वह गांव के ही अपने रिश्तेदार गुलाम साबिर और सज्जाद के साथ मंगलवार सुबह ईंट विक्रेता के कार्य के सिलसिले में खटीमा गया था। देर शाम कार्य पूरा करने के बाद तीनों युवक बाइक से खटीमा पूरनपुर मार्ग से होकर घर लौट रहे थे। आसिफ ने बताया कि चूका स्थित लाल पुल से चार किलोमीटर पहले ही ब्रेकर पड़ने पर बाइक को गति को धीमा किया। इसी दौरान अचानक जंगल की झाड़ियों से निकले बाघ ने बाइक पर छलांग लगा दी। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पंजे लगने से बाइक पर पीछे बैठे आसिफ के पैर और कमर पर जख्म हो गया। साथी गुलाम के हाथ में भी पंजा लगने से जख्म हो गए।
बाघ को देख युवकों में दहशत फैल गई। तेज आवाज के साथ शोर-शराबा किया। गनीमत रही कि बाघ युवकों की ओर ना आकर जंगल की ओर निकल गया। इसी दौरान खटीमा की ओर से एक ट्रैक्टर सवार को युवकों ने पूरी घटना की जानकारी दी। ट्रैक्टर स्वामी के सहयोग से युवकों ने जंगल पार किया। देर रात युवकों ने माधोटांडा स्थित प्राइवेट क्लीनिक पर आकर उपचार कराया गया है। रेंजर वजीर हसन का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। टीम को भेजकर जांच पड़ताल कराई जाएगी।