फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger attack, the third in four months in the same area killed

बाघ के हमले से एक ही क्षेत्र में चार माह में तीसरी मौत

Sun, 05 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 05 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व बनने के बाद करीब चार माह से बाघ के हमले एकाएक बढ़ गए हैं। वनकटी क्षेत्र में बाघ के हमले की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व गांव मरौरी में एक किसान और वनकटी में महिला की जान जा चुकी है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के कई गांव महोफ और माला जंगल से सटे हैं। आसपास के खेतों में बाघ की चहलकदमी और हमले की घटना अक्सर सामने आती हैं। करीब चार माह पूर्व 24 अक्तूबर को बाघ ने इसी क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी 34 वर्षीय बेनीराम पर रात रखवाली करते समय हमला कर मार डाला था। इसके बाद 16 फरवरी को मरौरी गांव से करीब पांच किमी दूर जंगल के अंदर लकड़ी बीनते समय वनकटी निवासी 55 वर्षीय महिला कलावती को हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इन घटनाओं को लोग भूले भी नहीं थे कि रविवार को बाघ ने इसी क्षेत्र में पड़ने वाले गांव रम्पुरा में सिंचाई करने गए 18 वर्षीय छात्र ब्रह्मस्वरूप पर हमला कर उसकी जान ने ली। इन तीन मौत के अलावा हमले में भी कई लोग घायल हो चुके हैं। वहीं आए दिन जंगल एवं गांव के आसपास बाघ की चहलकदमी से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed