{"_id":"65f36e21e9815992280d75fa","slug":"tiger-attack-on-teenager-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113400-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किशोर पर बाघ का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किशोर पर बाघ का हमला
विज्ञापन
न्यूरिया (पीलीभीत)। खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे गांव पंडरी निवासी किशोर पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे साथियों और ग्रामीणों ने बाघ को खदेड़कर किशोर की जान बचाई। किशोर को अस्पताल भेजा गया। सूचना पर एसडीएम-सीओ और वन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए।
न्यूरिया के गांव पंडरी निवासी अमर सिंह (16) पुत्र नोखे सिंह बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे अपने चाचा ध्यान सिंह और दो अन्य साथियों के साथ ठेके पर हरकिशनापुर निवासी निर्विकार के खेत में गन्ने की छिलाई करने गया था। छिलाई करते समय गन्ने के खेत में घात लगाए बैठे बाघ ने अमर सिंह पर हमला कर दिया।
जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अमर सिंह के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर शंकर व हरपाल दौड़े और डंडे से बाघ को खदेड़कर उसकी जान बचाई। बाघ के हमले की जानकारी पर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर और ग्रामीण भी पहुंच गए। किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
-
ग्रामीणों ने घेरा खेत, वन विभाग ने लगवाया जाल
बाघ के हमले के बाद जुटे ग्रामीणों ने गन्ने के खेत के घेर लिया। सूचना पर एसडीएम देवेंद्र कुमार, सीओ प्रतीक दहिया, महोफ रेंज के रेंजर सहेंद्र कुमार यादव, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार विश्नोई व समाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर शेर सिंह भी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग पर कई आरोप लगाए। गन्ने के खेत के चारों ओर जाल लगवाने की मांग की। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए विभाग ने दोपहर बाद खेत के चारों ओर जाल लगवा दिया। बाघ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
-
मौके पर गया था। उस क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी बनी हुई है। निगरानी की जा रही है। हाथियों को भी भेजा जा रहा है। बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा।
- विजय सिंह, फील्ड डायरेक्टर, पीटीआर