फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger ate neelgaay

रिछोला में नीलगाय को मारकर खा गया बाघ

Sat, 23 May 2020 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
tiger ate neelgaay
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे रिछोला क्षेत्र में बाघ ने एक बार फिर दस्तक दी है। शुक्रवार सुबह बाघ ने गन्ने के खेत में नीलगाय को मारकर खा लिया। सूचना मिलते ही डीडी वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाघ को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

घटना पीलीभीत-माधोटांडा के रिछोला में घेरा गांव के समीप शुक्रवार सुबह घटी। जंगल के किनारे गांव घेरा के पास खेतों में एक बाघ की चहलकदमी देखी गई। बाघ गन्ने के खेत के आसपास घूमता दिखाई दिया। इस पर कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही माला रेंज के वन दरोगा गौतम, फारेस्टगार्ड रामप्रकाश समेत कई वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने आसपास खेतों में कॉम्बिंग की तो गन्ने में एक खेत में नीलगाय का शव पाया गया। टीम ने बाघ को जंगल में खदेड़ने के प्रयास शुरू किए। कुछ देर बाद ही बाघ जंगल में चला गया। डीडी ने सुरक्षा की दृष्टि से वनकर्मियों को उक्त क्षेत्र में तीन दिन तक लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व एक बाघ ने दो ग्रामीणों को निवाला बना लिया था, हालांकि बाघ उसी दिन पकड़ लिया गया था और उसके दूसरे दिन कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

रिछोला क्षेत्र में बाघ की सूचना मिली थी। टीम के साथ मैं स्वयं भी मौके पर पहुंचा। बाघ ने एक नीलगाय को मार डाला। बाघ सुरक्षित जंगल में चला गया है। टीम को तीन दिन तक मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। -नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed