फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ticket broker caught from junction

Pilibhit News: कोटे की दुकान पर चावल की कटौती कर दिया जाएगा बाजरा

Fri, 22 Dec 2023 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ticket broker caught from junction
शहर ​​स्थित राशन वितरण की दुकान । संवाद
पीलीभीत। राशन कोटे की दुकान पर अब चावल की मात्रा में कटौती करने की तैयारी है। शासन ने इसके लिए आदेश जारी कर जिला पूर्ति अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। चावल की कटौती कर बाजरा दिया जाएगा।
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर लोगों को अब तक चावल, गेहूं का ही लाभ मिल रहा है। अब इन दो अनाजों के साथ ही श्रीअन्न बाजरा का भी वितरण किया जाना है। इसको लेकर शासन ने अपनी तैयारी कर ली है। बाजरा का वितरण कैसे होगा और चावल आदि की कितनी कटौती होगी, इसका भी मानक तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

वितरण के बावत जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से मूल्य समर्थन योजना के तहत 50000 एमटी मक्का, 30000 ज्वार एवं पांच लाख एमटी बाजरा क्रय करने और पीडीएस तथा अन्य वेलफेयर योजना में इसके वितरण करने की अनुमति दी गई है। इसी के तहत अब सूबे के 48 जिलों में अंतोदय परिवारों एवं पात्र गृहस्थियों के लाभार्थियों को बाजरा दिया जाएगा। इसमें अंत्योदय परिवारों को प्रति परिवार दिए जाने वाले 35 किलोग्राम खाद्यान्न के स्थान पर 14 किलोग्राम गेहूं और 11 किलोग्राम चावल तथा 10 किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पात्र गृहस्थियों के लाभार्थियों को प्रति यूनिट दिए जाने वाले 5 किलोग्राम खाद्यान्न के स्थान पर 2 किलोग्राम गेहूं, 2 किलोग्राम बाजरा एवं एक किलोग्राम चावल दिया जाएगा। फरवरी से इसका वितरण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जून से पूर्व खरीदी गई बाजरा की मात्रा का संपूर्ण वितरण कराया जा सके। इसके लिए जिला पूर्व अधिकारियों से स्थानीय खाद्य हैबिट के अनुसार रिपोर्ट मांगी गई है। इसी आधार पर जिलों में वितरण किया जाएगा।


जनवरी के आवंटन में कम कर मिलेगा चावल
कोटे की दुकानों पर बाजरे का वितरण करने की अनुमति मिलने के बाद जनवरी के आवंटन में 25000 मीट्रिक टन चावल की मात्रा कम कर दी गई है। इसके स्थान पर 25000 मीट्रिक टन बाजरा रखा गया है, जो जिले की मांग के अनुसार आवंटित किया जाएगा।

खास बात
शहरी क्षेत्र
पात्र गृहस्थी राशनकार्ड 49450
पात्र गृहस्थी लाभार्थी 2228 23
अंतोदय राशन कार्ड 4446
अंतोदय लाभार्थी 16069

ग्रामीण क्षेत्र
पात्र गृहस्थी राशनकार्ड 293708
पात्र गृहस्थी लाभार्थी 1277490
अंतोदय राशन कार्ड 32211
अंतोदय लाभार्थी 116456
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed