{"_id":"6655060010f5eeef210eefb4","slug":"three-transformers-blown-due-to-overloading-power-supply-to-ashok-colony-remained-disrupted-for-26-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116991-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ओवरलोडिंग से तीन ट्रांसफार्मर फुंके, 26 घंटे ठप रही अशोक कॉलोनी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ओवरलोडिंग से तीन ट्रांसफार्मर फुंके, 26 घंटे ठप रही अशोक कॉलोनी की बिजली
विज्ञापन
पूरनुपर नगर में ट्रांसफार्मर रखने के विवाद पर विरोध कर रहे लोगो को समझाते कोतवाल । स्रोत - मोहल
पूरनपुर। ओवरलोडिंग से तीन ट्रांसफार्मर फुंकने से अशोक कॉलोनी में करीब 26 घंटे बिजली ठप रही। इस कारण भीषण गर्मी में उपभोक्ता बेहाल रहे।
एक के बाद एक तीन ट्रांसफार्मर फुंकने पर अशोक कॉलोनी के लोगों ने रविवार रात 10 बजे विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा किया। हंगामे के बाद 250 केवीए का मोबाइल ट्रांसफार्मर रखा गया। कुछ देर बाद उसमें भी खराबी आ गई। इसके भी बंद होने से अशोक कॉलोनी के 100 से अधिक उपभोक्ता रातभर परेशान रहे। इसके बाद सोमवार को सुबह नौ बजे उपभोक्ता फिर उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा किया। तब कहीं जाकर अशोक कॉलोनी की बिजली सुचारू हो सकी।
रविवार सुबह 10 बजे अशोक कॉलोनी के पास रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। यहां दोपहर एक बजे दूसरा ट्रांसफार्मर रखा गया, जो कुछ देर बाद फिर फुंक गया। शाम साढ़े नौ बजे इसे बदलकर तीसरा ट्रांसफार्मर रखा गया, यह भी कुछ ही देर में फुंक गया।
इसके बाद रात 10 बजे बिजली उपकेंद्र पहुंचे उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामे पर रात साढ़े 12 बजे मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन कुछ देर बाद वह भी खराब हो गया। ऐसे में पूरी रात उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे विद्युत उपकेंद्र पहुंचे उपभोक्ताओं ने फिर हंगामा किया। तब कहीं ट्रांसफार्मर की खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। ऐसे में इस कॉलोनी के लोग करीब 26 घंटों तक बिजली नहीं मिलने से परेशान रहे।
विज्ञापन
--
ट्रॉली खड़ी करने का विरोध, पहुंची पुलिस
अशोक कॉलोनी को बिजली आपूर्ति देने के लिए जिस स्थान पर खंभों के ऊपर ट्रांसफार्मर रखा है। उसके पास ही ऊर्जा निगम की ओर से चबूतरा बनवाया गया था। चबूतरे काे एक व्यापारी ने तुड़वा दिया। सोमवार को मोबाइल ट्रांसफार्मर की ट्राॅली खड़ी होने को लेकर व्यापारी ने फिर विरोध किया। सूचना पर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तब कहीं मोबाइल ट्रांसफार्मर की ट्राॅली को खड़ा करवाया जा सका।
--
शहर में भी ट्रांसफार्मर फुंका, आठ घंटे ठप रही आपूर्ति
पीलीभीत। ट्रांसफार्मर फुंक जाने की वजह से कमल्ले चौराहे के आसपास के क्षेत्र में आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग की वजह से उपभोक्ता परेशान होते रहे।
सोमवार को सुबह करीब सात बजे कमल्ले चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर बदलने में आठ घंटे का समय लग गया। आठ घंटे तक उपभोक्ता भीषण गर्मी में बिजली गुल होने की वजह से परेशान रहे। बिजली गुल होने के कारण आस-पास के व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शहर के कई इलाकों में रोजाना हो रही अघोषित बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई है। तिरूपति गोल्डन पार्क, पुरानी तहसील, मोहल्ला साहूकारा, मोहल्ला फीलखाना, एकता नगर, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, खकरा आदि इलाकों में बिजली आने-जाने का सिलसिला दिनभर जारी रहा।
इस दौरान कुछ इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया जहां-जहां से फाॅल्ट व बिजली आपूर्ति ठप होने की शिकायतें मिली। वहां सुधार कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। कुछ इलाकों में फेस की दिक्कत थी उसको भी सही करा दिया गया है।
-- बिजली कटौती से परेशान है उपभोक्ता, बिजली सुधार की उठाई मांग
बिलसंडा। किसान यूनियन ने बिजली कटौती में सुधार न होने से फसल को हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। इस संंबंध में अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र सौंपा गया है।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट के ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सिद्धू सोमवार की दोपहर अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपकेंद्र पहुंचे। अधिशासी अभियंता उग्रसेन गौतम को शिकायती पत्र सौंप कर कहा कि कुछ दिनों से ट्यूबवेल लाइनों की बिजली ठप रहने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। फसल सूखने के कारण किसानों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने चेतावनी दी अगर बिजली कटौती में सुधार नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और किसान उपकेंद्र पर धरना देंगे और चक्का जाम करेंगे। इस मौके पर सतनाम सिंह, हरनाम सिंह, गुरनाम सिंह, साहब सिंह, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।