फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three students missing for five days found in Bareilly; had gone for an unannounced trip

Pilibhit News: बरेली में मिले पांच दिन से लापता तीनों छात्र, बिना बताए गए थे घूमने

Tue, 02 Dec 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 02 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three students missing for five days found in Bareilly; had gone for an unannounced trip
बीसलपुर पुलिस ने बरामद किए लापता विद्यार्थीसंवाद
बीसलपुर। पांच दिन पहले 27 नवंबर को लापता हुए तीन छात्रों को पुलिस ने बरेली में ढूंढ लिया। छात्रों ने परिजन को बताए बगैर घूमने चले जाने की बात कही है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर निवासी अच्छित गंगवार, देवांश कुमार और प्रबल प्रताप आपस में दोस्त हैं। तीनों छात्र 27 नवंबर को परिजन को बिना बताए घूमने चले गए। उन्होंने अपने मोबाइल भी बंद कर लिए। इनमें से दो छात्र नगर के एक इंटर कॉलेज और एक बरेली के इंटर कॉलेज के छात्र हैं।
तीनों कक्षा 10वीं में पढ़ते हैं। लापता हो जाने के बाद उनके परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात तीनों छात्रों को बरेली में रेलवे स्टेशन के पास से ढूंढ लिया। इसके बाद पुलिस तीनों को कोतवाली ले आई। सूचना मिलते ही परिजन भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

तीनों छात्रों ने पुलिस और परिजनों को बताया कि वे लोग लखनऊ होकर अयोध्या घूमने गए थे। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तीनों छात्रों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed