फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three roads of Bisalpur and Barkheda will be improved with Rs 55 lakhs

Pilibhit News: 55 लाख से संवरेंगी बीसलपुर और बरखेड़ा की तीन सड़कें

Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three roads of Bisalpur and Barkheda will be improved with Rs 55 lakhs
बीसलपुर में एक तो बरखेड़ा क्षेत्र की हैं दो सड़कें
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पीलीभीत। गड्ढों में तब्दील बीसलपुर और बरखेड़ा क्षेत्र की तीन सड़कों के निर्माण की शासन से मंजूरी मिली है। इसके लिए 55 लाख रुपये जारी किए गए हैं। निर्माण की प्रक्रिया की लोक निर्माण विभाग की ओर से कवायद शुरू की गई है।



जिले में कई ऐसी सड़कें हैं जिनके सालों पहले निर्माण के बाद विभाग ने कोई सुध नहीं ली। लोक निर्माण विभाग की ओर से चयनित सड़कों को लेकर शासन में प्रस्ताव भेजा गया था। विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन की ओर से मंजूरी मिलने के साथ ही धनराशि भी जारी की जा रही है।
विज्ञापन




शासन ने अब बरखेड़ा क्षेत्र में टिकरी माफी रोड से पुरैनिया रामगुलाम के लिए 42 लाख, टिकरी माफी से उमरिया मार्ग के लिए 85 लाख रुपये बीसलपुर क्षेत्र में बरेली- बीसलपुर मार्ग से परेवा तालुके किशनी तक के लिए 53 लाख रुपये की मंजूरी दी है। यह सड़कें काफी खराब हो चुकी थी। जिसमें बीसलपुर क्षेत्र की इस सड़क पर एक दशक से भी अधिक समय से सुधार के लिए कोई काम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब सड़क की मंजूरी मिलने और बजट जारी होने पर ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है। बजट के बाद विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया गया है।



00



तीनों सड़कों के लिए बजट जारी हो गया है। निर्माण के लिए टेंडर निकाले गए हैं। तीन माह में तीनों सड़कों को तैयार किया जाना है।



- गगन कुमार, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed