फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three people including couple died due to gas leakage in the sewer tank in Pilibhit

पीलीभीत में बड़ा हादसा: सीवर टैंक में सफाई करने उतरे दंपती समेत तीन की मौत, गांव में मचा कोहराम

Wed, 04 Jun 2025 07:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 07:13 PM IST
सार

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेल्हा में बुधवार को दर्दनाक घटना हुई। नए सीवर टैंक की सफाई के दौरान पुराने टैंक से गैस रिसाव हो गया, जिससे दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three people including couple died due to gas leakage in the sewer tank in Pilibhit
तीन बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में बुधवार को सीवर टैंक में सफाई करने उतरे दंपती समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। पुराने टैंक के पास ही नए टैंक की सफाई के दौरान हादसा हुआ। तीनों के शव बाहर निकाले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


घटना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेल्हा में बुधवार शाम करीब चार बजे हुई। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी प्रल्हाद मंडल (60 वर्ष) ने कुछ दिन पूर्व घर के बाहरी हिस्से में शौचालय का निर्माण कराया था। जिसके सीवर टैंक का साइज छोटा होने के कारण दिक्कत आने लगी। इसको देख प्रल्हाद ने पास में ही करीब आठ फुट गहराई में गड्ढा खोदकर नए टैंक का निर्माण शुरू कराया था। अधिकांश कार्य पूरा हो चुका था। टैंक के ऊपर भी स्लैब भी रख दिया था। 
विज्ञापन


बुधवार को प्रल्हाद अपनी पुत्री तनु विश्वास (32 वर्ष) और तनु के पति कार्तिक विश्वास (40 वर्ष) के साथ सफाई करने के लिए टैंक में नीचे उतरे। बताया जाता है कि कार्य के दौरान किसी तरह पास में बने पुराने टैंक से गैस का रिसाव हो गया। तीनों लोग टैंक से समझकर बाहर निकलते। गहराई अधिक होने से दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: यूट्यूब से सीखा अफसरों का अंदाज, वर्दी पहन फर्जी इंस्पेक्टर बन गया शहजाद, बीवी ने खोली पोल

कुछ देर बाद प्रल्हाद की वृद्ध पत्नी वहां पहुंची तो तीनों को टैंक के अंदर बेसुध पड़ा देखा। चीख-पुकार होने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। तीनों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। तबतक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर रमनगरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

तीन मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया
सीवर टैंक के निर्माण कार्य के दौरान पुराने टैंक से गैस रिसाव होने से हुई दंपती समेत तीन की मौत से कच्ची गृहस्थी बिखर गई। कार्तिक और उसकी पत्नी तनु की तीन पुत्रियां है। इसमें बड़ी पुत्री नौ वर्षीय बरसा, सात वर्षीय सुधा व चार वर्षीय रिद्धि है। दंपती मेहनत मजदूरी कर परिवार को चला रहे थे। घटना से तीनों बच्चियों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। प्रल्हाद की तीन पुत्रियां थीं, जिसमें बड़ी पुत्री तनु अपने पति कार्तिक समेत बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। कार्तिक पास के ही गांव मैनीगुलड़िया का रहने वाला था।

तहसीलदार ने गांव पहुंचकर जुटाई जानकारी
घटना की जानकारी पर कलीनगर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाई और परिजनों से बातचीत की। मासूम बच्चियों को ढाढस बांधा। ग्रामीणों ने गरीबी का हवाला देकर परिवार की मदद करने की मांग की। इसपर तहसीलदार ने नियमानुसार हर संभव मदद का भरोसा दिया। तहसीलदार ने बताया कि घटना की जानकारी की गई है। नियमानुसार मदद के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed