फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three people have been booked for kicking in the door of a man belonging to another community.

Pilibhit News: दूसरे समुदाय के व्यक्ति के घर के दरवाजे पर लात मारने के मामले में तीन पर रिपोर्ट

Sat, 07 Mar 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three people have been booked for kicking in the door of a man belonging to another community.
माधोटांडा। होली के दिन दूसरे समुदाय के व्यक्ति के घर के बाहर दरवाजे पर लात मारने के मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित पक्ष ने पति को मारने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम धरमंगदपुर निवासी शाइस्ता बेगम ने माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रंजिश को लेकर गांव के ही विकास यादव, रोहित यादव व केपी यादव के पक्ष से उनके परिवार की करीब सात साल से रंजिश चल रही है। आरोप है कि आरोपी उसके पति को जान से मारने की नीयत से षड्यंत्र रच रहे हैं। आरोप है कि चार मार्च सुबह करीब 10 बजे नामजद आरोपियों ने जबरन उनके घर में घुसने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी विकास असलहा के साथ आया था। आरोप है कि पूर्व में भी रात के समय आरोपी असलहा के साथ जान से मारने के इरादे से घर के आसपास घूमते हैं। अधिकांश घटनाओं की सीसी कैमरे के फुटेज भी है। पीड़ित का कहना है कि उसके पति बसीबुल्ला और देवर मसीउल्ला बीमार होने के कारण बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed