फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three people died, two injured in road accidents

Pilibhit News: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल

Wed, 03 Jul 2024 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Three people died, two injured in road accidents
मृतक सुरेंद्र।स्रोत:परिजन
पीलीभीत। जनपद में सोमवार रात से लेकर मंगलवार शाम तक अलग-अगल हादसों में एक युवक समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। दो हादसे न्यूरिया और एक गजरौला क्षेत्र में हुआ। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र में पहला हादसा रविवार रात हुआ। गांव रोहतनिया निवासी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि उसका बड़ा भाई शिव कुमार (35) पुत्र नंद लाल रविवार शाम पास के ही न्यूरिया स्थित बाजार में खरीदारी करने के लिए साइकिल से गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी में रुक जाने की संभावना जताई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हादसे में मौत हो जाने की जानकारी मिली। जिसमें अज्ञात वाहन से टक्कर होने की बात सामने आई। उसने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दूसरी घटना मंगलवार शाम को हुई। क्षेत्र के गांव दहगला निवासी सुरेंद्र (18) पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार को गांव के ही अपने रिश्तेदार गुड्डू के साथ पुरानी बाइक खरीदने के लिए मझोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को टनकपुर हाईवे से होकर घर लौट रहा था। औरईया के निकट पहुंचते ही तेज गति से आई कार की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। गंभीर हालत में सुरेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
--
गजरौला का रहने वाला था लालाराम
गजरौला। क्षेत्र के गजरौला कला सहराई निवासी लालाराम (30) पुत्र सम्मेर लाल मंगलवार शाम गांव के ही पुतल्ले के साथ बाइक से असम हाईवे होकर पीलीभीत की ओर जा रहा था। टोल प्लाजा के निकट तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां लालाराम को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। संवाद

000
पांच बहनों का इकलौता भाई था सुनेंद्र
न्यूरिया क्षेत्र में हादसे में हुई युवक सुरेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पांच बहनों में अकेला भाई थी। पिता ओमप्रकाश ने उसकी क्षेत्र के ही गांव रोहतनिया से शादी भी तय कर दी थी। अक्तूबर में शादी होनी थी। परिजन शादी की तैयारी करने लगे थे। हादसे की सूचना से परिजन टूट गए।

मृतक सुरेंद्र।स्रोत:परिजन

मृतक सुरेंद्र।स्रोत:परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed