फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three lakh rupees were snatched in the name of sending laborers to the kiln

Pilibhit News: भट्ठे पर मजदूरों को भेजने के नाम पर तीन लाख हड़पे

Mon, 05 Feb 2024 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees were snatched in the name of sending laborers to the kiln
बरखेड़ा। ईंट भट्ठे पर मजदूरों को भेजने का लालच देकर चार लोगों ने तीन लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




ग्राम उमरिया निवासी हरिश्चंद्र माथुर ने बताया कि उनके ही गांव के चार लोग हर प्रसाद, राम रतन, रामकुमार एवं मूलचंद ने भट्ठे पर मजदूर भेजने के नाम पर उनसे तीन लाख रुपये एडवांस लिए थे, लेकिन कोई मजदूर नहीं भेजा। जब हरिश्चंद्र ने इन लोगों से मजदूरों के बारे में पूछा तो बोले- अगले सप्ताह तक आ जाएंगे। काफी समय तक मजदूर नहीं आए। जब रुपये लौटाने को कहा तो चारों लोग उन्हें जातिसूचक गालियां देने लगे। दोबारा रुपये मांगने आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चारों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट तथा धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed