फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three kilograms of charas found under the roadways bus seat

रोडवेज बस की सीट के नीचे मिली साढ़े तीन किलो चरस

Sun, 25 Jun 2017 06:53 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 25 Jun 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
Three kilograms of charas found under the roadways bus seat
जांच करती पु‌िललिस
चूका से सवारी भरकर टनकपुर जा रही पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस की सीट के नीचे एक थैले में साढ़े तीन किलोग्राम चरस बरामद हुई। उसको तस्करी को ले जाने वाले पुलिस की गिरफ्त से बच निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने सवारियों एवं बस स्टाफ से घंटों पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। बरामद चरस को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

रविवार सुबह पीलीभीत डिपो की बस संख्या यूपी 25 एटी/0872 चूका स्पाट से सवारी लेकर टनकपुर के लिए रवाना हुई। बस में करीब 60 सवारी थीं। बस की रवानगी के चंद मिनट बाद ही एसएसबी टीम के साथ गश्त कर रहे रमनगरा चौकी प्रभारी सिद्धराज सिंह को मुखबिर से बस की सीट के नीचे उत्तराखंड तस्करी को ले जाई जा रही चरस के रखे हाने की सूचना दी गई। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस और एसएसबी जवानों ने अपने अधिकारियों को सूचित कर दिया। कुछ ही देर में सीओ सिटी अनुराग दर्शन, एसएचओ माधोटांडा मनोज कुमार त्यागी, एसएसबी के डिप्टी कमांडर आरके मोरल टीम के साथ मौके पहुंच गए। धुरिया पलिया मार्ग पर पुरना ताल्लुके महाराजपुर गांव के पास घेराबंदी कर बस को रोक लिया। जिसके बाद बस के भीतर जाकर हर एक सीट को चेक किया गया। जिसमें सीट नंबर 28,29,30 के नीचे एक थैला मिला। जिसको चेक करने पर उसमें साढ़े तीन किलोग्राम चरस बरामद हुई। बस में सवार सवारियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी थैला रखने वाले के बारे में नहीं बता सका। इसके बाद चालक कीरतपुर निवासी रंजीत सिंह और परिचालक मनोज कुमार से जानकारी की गई। इस पर भी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। घंटों की पूछताछ के बाद बस को आगे रवाना किया गया। पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed