{"_id":"58e103d94f1c1bf5465b40fd","slug":"three-killed-including-a-grandfather-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दपति समेत तीन की मौत, भीड़ ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दपति समेत तीन की मौत, भीड़ ने लगाया जाम
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 02 Apr 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे में दपति समेत तीन की मौत, भीड़ ने लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनाराघाट रोड पर हरीपुर रेंज के जंगल में बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार दंपति व उनकी तीन साल की पुत्री की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को समझाकर शांत किया। इसके बाद तीनों का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। चंदिया हजारा के रहने वाले टेंट व्यापारी 32 वर्षीय संजीत मंडल उनकी पत्नी 32 वर्षीय अमृता मंडल रविवार पूर्वाह्न अपनी तीन साल की बेटी राधा मंडल की दवा लेने पूरनपुर जा रहे थे। तभी पूरनपुर-धनाराघाट रोड पर हरीपुर रेंज के जंगल में गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर उनकी बाइक में सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से संजीत मंडल, उनकी पत्नी अमृता मंडल और उनकी बेटी की मौके पर मौत हो गई। टक्कर लगने पर तेज झटका लगने से मां की गोद से छिटकी बच्ची सड़क किनारे जल रहे सूखे पत्तों में जा गिरी, जिससे वह मामूली रुप से झुलस भी गई। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों के सूचना देने पर कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण और परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। तीनों शव देखकर गुस्साए लोगों ने जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। ट्रक में तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई। इसका पता लगने पर सीओ बीपी सिंह और प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कृष्ण नारायण मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया।
विज्ञापन