फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three Khalistani terrorists who threw grenade at Bakshiwal police post of Punjab killed in encounter

Pilibhit News: पंजाब की बख्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने वाले तीन खालिस्तानी आतंकी मुठभेड़ में ढेर

Tue, 24 Dec 2024 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three Khalistani terrorists who threw grenade at Bakshiwal police post of Punjab killed in encounter
पीलीभीत। पंजाब में गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की बख्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने वाले तीन खालिस्तानी आतंकी पंजाब और पीलीभीत पुलिस की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए। मुठभेड़ पूरनपुर थाना क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर पुल से माधोटांडा जाने वाले मार्ग पर हुई। आतंकियों के पास से दो एक-47, दो विदेशी ग्लाक पिस्टल और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए। पूरनपुर थानाध्यक्ष की गाड़ी में भी तीन गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन


सोमवार की तड़के करीब 5:30 बजे पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर के पास से आवागमन कर रहे राहगीर गोलियों की आवाज सुनकर चौंक गए। थोड़ी देर बाद ही पुलिस की गाड़ियों के सायरन सड़क पर गूंज उठे और कई गाड़ियां सुबह 6:10 बजे पूरनपुर सीएचसी पहुंची। गाडियाें से घायल हालत में तीन अपराधियों को उतार कर अस्पताल के अंदर ले जाया गया, तब जाकर लोगों को मुठभेड़ का पता चला। हरदोई ब्रांच नहर पुल से माधोटांडा मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर दूर खेतों में हुई इस मुठभेड़ में पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले तीन खालिस्तानी आतंकी घायल हुए। घायल आतंकियों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायर किए। इसमें माधोटांडा थाने का सिपाही सुमित राठी और शाहनवाज घायल हो गए। आरक्षियों को भी सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद तीनों आतंकियों गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह (25) निवासी मोहल्ला कलानौर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर-पंजाब, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता (23) निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर- पंजाब, जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18 वर्ष) निवासी ग्राम निक्का सूर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर-पंजाब को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी अविनाश पांडेय ने तीन के मारे जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 18 दिसंबर को गुरदासपुर के बख्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका गया था। इसी क्रम में गुरदासपुर पुलिस सुबह पूरनपुर पहुंची। दोपहर में एडीजी रमित शर्मा और आईजी डॉ. राकेश सिंह भी पहुंचे। एडीजी रमित शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे पंजाब के जिला गुरदासपुर के कलानौर थाना पुलिस पूरनपुर पहुंची और खालिस्तानी अपराधियों के पूरनपुर में होने की सूचना दी। पूरनपुर पुलिस ने जिला कंट्रोल रूम और उच्चाधिकारियों का अवगत कराया। जिले में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर की गई।

पूरनपुर क्षेत्र में खमरिया पट्टी के पास पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दी गई तीन संदिग्धों के बाइक से जाने की सूचना पर पंजाब पुलिस और पूरनपुर टीम ने अपराधियों की घेराबंदी की। निर्माणाधीन पुल से तीनों माधोटांडा मार्ग पर मुड़ गए। सुबह करीब 5:30 बजे हरदोई ब्रांच नहर से माधोटांडा मार्ग पर ललकारने पर तीनों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में तीनों घायल हो गए। इलाज के लिए तीनों को पहले सीएचसी पूरनपूर और बाद में जिला अस्पताल लाया गया। जहां इनकी मौत हो गई। कुख्यात अपराधी कहां रुके थे, कब आए थे आदि बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed