फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three exam centers 523 said test

तीन परीक्षा केंद्रों पर 523 ने दी परीक्षा

Wed, 02 Mar 2016 10:59 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 02 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three exam centers 523 said test
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के तहत बुधवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर 523 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा के तहत बुधवार को हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। लायंस बाल विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर सेंट एलायसियस कॉलेज, बेनहर पब्लिक स्कूल और लिटिल एंजिल्स स्कूल के परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि सेंट एलायसियस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर लायंस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूरनपुर, अकाल एकेडमी, ईशर अकेडमी के परीक्षार्थी शामिल हुए। लायंस विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डीन अभय सक्सेना ने बताया कि बुधवार को हाईस्कूल के पंजीकृत 226 के सापेक्ष 225 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। उधर, सेंट एलायसियस कॉलेज के परीक्षा प्रभारी सुमित सक्सेना ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 295 के सापेक्ष 292 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय बीसलपुर के प्रधानाचार्य जीएस अवस्थी ने बताया कि बुधवार को उनके परीक्षाकेंद्र पर छह परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल परीक्षा में भाग लिया। कोई परीक्षार्थी गैरहाजिर नहीं रहा।


यूपी बोर्ड परीक्षा में मात्र 23 ने दी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत बुधवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट संगीत गायन और संगीत वादन की परीक्षा हुई, जिसमें बुधवार को जिले भर में पंजीकृत 24 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 23 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। एक परीक्षा गैरहाजिर रहा। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि बुधवार को दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed