फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three days left for admission in class 9th and 11th in Navodaya

Pilibhit News: नवोदय में नौवीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए तीन दिन शेष

Wed, 06 Nov 2024 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Three days left for admission in class 9th and 11th in Navodaya
बीसलपुर का जवाहर नवोदय विद्यालय। संवाद
बीसलपुर। बीसलपुर क्षेत्र में संचालित नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11वीं में प्रवेश चाहने वाले विद्यार्थियों के लिए अभी तीन दिन का मौका है। प्रवेश के लिए विद्यार्थी नौ नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 अक्टूबर थी, जिसे अब नौ नवंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीके सिंह ने बताया कि कक्षा नौ और 11 में आवेदन की तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। मगर कुछ विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए थे। इसको लेकर आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर नौ नवंबर कर दी गई है। बताया कि उनके विद्यालय में कक्षा नौ की 12 सीटें खाली हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए आठ फरवरी 2025 को परीक्षा होगी। कक्षा 11 की खाली सीटों के बारे में अभी आंकड़ा स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन




प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसी भी जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हो सकता है। विभाग का लखनऊ स्थित कार्यालय उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को जो विद्यालय आवंटित करेगा, उसी विद्यालय में प्रवेश लेना होगा। विद्यालय का आवंटन भी ऑनलाइन होगा। बताया कि कक्षा नौ और 11 के लिए अब तक कितने आवेदन हुए हैं, इसके बारे में अभी कोई जानकारी विद्यालय को नहीं है। कक्षा नौ और 11 की प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में विद्यालय के परीक्षा प्रभारी जेपी त्रिपाठी को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed