फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three-day-old girl child stolen from house in Pilibhit

Pilibhit News: घर से तीन दिन की बच्ची चोरी, रात में मां के पास सो रही थी मासूम, पुलिस खोजबीन में जुटी

Thu, 21 Dec 2023 08:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 08:10 PM IST
सार

बीसलपुर क्षेत्र के गांव गोवल पतीपुरा में बच्ची चोरी का मामला सामने आया है। यहां तीन दिन की बच्ची को किसी ने चुरा लिया। पिता ने मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। 

विज्ञापन
Three-day-old girl child stolen from house in Pilibhit
मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोवल पतीपुरा में एक घर से बुधवार रात तीन दिन की बच्ची चोरी हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे संदिग्ध मान रही है। बच्ची कहां है, किसी को नहीं पता। बृहस्पतिवार शाम को डॉग स्क्वायड भी मौके पर गया। खोजी कुत्ता घर से पांच सौ मीटर दूर खेत तक गया। इसके आगे नहीं बढ़ा।

विज्ञापन


गांव गोवल पतीपुरा निवासी अजय कुमार ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने परिवार के सभी लोगों के साथ बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। बच्ची अपनी मां निशा के पास चारपाई पर सो रही थी। रात में किसी समय घर में घुसे चोर ने उनकी तीन दिन की बच्ची चोरी कर ली। आसपास सो रहे लोगों में से किसी को भी भनक तक नहीं लग सकी। रात लगभग 12 बजे जब अजय कुमार टॉयलेट करने उठे, तब बच्ची को निशा के पास न देखकर परिजनों को जगाया। 
विज्ञापन


बच्ची के गायब होने से घर के सभी लोग सकते में आ गए। शोर मचाया तो आसपास घरों के लोग आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव में छानबीन की गई लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। अजय ने बृहस्पतिवार को सुबह कोतवाली में मामले की तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अजय की तहरीर पर बच्चा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने बताया कि अजय के घर की चाहरदीवारी 10 फीट ऊंची है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति बिना सीढ़ी लगाए  दीवार फांदकर अजय के घर में प्रवेश नहीं कर सकता। अजय के घर के बरामदे में अजय, उनकी पत्नी, उनकी दो पुत्रियां और मां समेत सभी लोग सो रहे थे। कोई बच्ची को ले गया और पता भी नहीं चला, यह बात समझ से परे हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।

पहले से ही हैं दो बेटियां 
अजय के पहले से ही दो लड़कियां हैं। इनमें एक पांच साल की दूसरी तीन साल की है। तीन दिन पहले उनकी पत्नी ने तीसरी बेटी को जन्म दिया। पुलिस सभी बिंदुओं से जांच पड़ताल कर रही है। एसपी अनिल यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed