{"_id":"6738fb6fff815256180e14a3","slug":"three-crores-released-but-construction-of-dilapidated-road-has-not-started-yet-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125686-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन करोड़ जारी, पर अब तक जर्जर सड़क का निर्माण शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन करोड़ जारी, पर अब तक जर्जर सड़क का निर्माण शुरू नहीं
विज्ञापन
जर्जर पूरनपुर नगर का बंडा मार्ग।संवाद
पूरनपुर। पकड़िया चौराहा से असम हाईवे तक जर्जर बंडा मार्ग के दिन अब तक नहीं बहुरे हैं, जबकि सड़क के नवीनीकरण के लिए तीन करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया को भी करीब दो माह का समय बीत चुका है। यह मार्ग इतना खस्ताहाल है कि कई स्थानों पर सड़क का अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है। जर्जर सड़क राहगीरों को दर्द दे रही है।
असम हाईवे के बंडा चौराहा से नगर को आवागमन के लिए बंडा मार्ग प्रमुख सड़क है। नगर के पकड़िया चौराहा से असम हाईवे के बंडा चौराहा तक आने वाली इस सड़क का निर्माण करीब एक दशक पहले कराया गया था।
सड़क जर्जर होने पर कई बार इसकी मरम्मत भी कराई गई। करीब दो साल पहले सड़क फिर खस्ताहाल हो गई। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए। अब कई स्थानों पर तो सड़क का पता ही नहीं चलता। इस मार्ग से पीलीभीत, बंडा, शाहजहांपुर के अलावा घुंघचाई समेत दर्जनों गांवोंं और नगर के लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत कई कॉलेजों के अधिकतर छात्र-छात्राएं भी इसी सड़क से आवागमन करते हैं। सड़क के नवीनीकरण को बजट स्वीकृत और महीनों पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सड़क का निर्माण न होने से लोगों में रोष है।
-- बंडा मार्ग कई महीनों से जर्जर है। जगह-जगह गड्ढे होने से बाइक सवार और पैदल राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो रही है। महीनों पहले सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। जरूरी है कि निर्माण जल्द शुरू हो।
- राघवेंद्र सिंह
--
पकड़िया चौराहा से असम हाईवे के बंडा चौराहा तक सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग को कराना है। धनराशि स्वीकृत होने के साथ सितंबर महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हाल में जिला मुख्यालय पर हुई दिशा की बैठक में भी सड़क निर्माण शुरू न होने का मामला रखा। इस पर विभाग के अफसरों को शीघ्र ही सड़क निर्माण शुरू कराने के निर्देश उच्च अफसरों ने दिए हैं।
- शैलेंद्र गुप्ता, चेयरमैन नगर पालिका पूरनपुर