फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three criminals, including two prize-winning bike robbery gang members, arrested

Pilibhit News: बाइक लूट गिरोह के दो इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2026 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three criminals, including two prize-winning bike robbery gang members, arrested
जहानाबाद पुलिस व एसओजी ने की कार्रवाई, चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
विज्ञापन

जहानाबाद। बाइक लूट की घटनाओं में नदारद चल रहे तीन बदमाशों को पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो शातिर अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि इस गिरोह के चार सदस्य पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।
सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि थाना जहानाबाद में कुछ दिन पहले बाइक लूट की दो अलग-अलग घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व एसओजी टीम को बदमाशों की तलाश में लगाया गया था। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को शाही रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु, बड़े उर्फ डोरीलाल और सुरेंद्र शामिल हैं। इनमें विष्णु और डोरीलाल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तलाशी के दौरान इनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सुनसान रास्तों और हाईवे पर अकेले जा रहे लोगों को निशाना बनाते थे। मौका देखकर अवैध हथियारों के बल पर उन्हें डराकर मारपीट करते और उनकी बाइक लूटकर ले जाते थे। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed