फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   three corona infected found

तीन कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 09 Feb 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
three corona infected found
पीलीभीत। जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है। बीते चौबीस घंटे में सिर्फ तीन केस मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर 269 रह गई है।
विज्ञापन

जनवरी आखिर में जिले में एक-एक दिन में सौ आए ज्यादा केस मिल रहे थे। फरवरी में रफ्तार कम हुई है। मंगलवार को कोरोना के 35 ने केस मिले थे। बुधवार को सिर्फ तीन केस मिले। मंगलवार को जिले में कुल 346 एक्टिव केस थे। बुधवार को एक्टिव केस घटकर 269 रह गए। घर पर रहकर इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी कम हुई है। पिछले दिन के मुकाबले बुधवार को होम आईसोलेट मरीजों की संख्या 237 से घटकर 187 रह गई। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या चार रह गई है। बुधवार को 68 मरीज रिकवर हुए हैं। दूसरी तरफ किशोरों को कोविड का दूसरा डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को 2571 किशोरों को कोविड का टीका लगाया गया। बोर्ड एग्जाम से पहले किशोरों का टीकाकरण पूरा कराने की तैयारी है। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि राहत की बात है कोविड केस कम हो रहे हैं। इस माह तक किशोरों को दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed