{"_id":"67895e8190aac8efb3043916","slug":"three-cattle-smugglers-caught-sent-to-jail-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-129121-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन गोतस्करों को पकड़ा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन गोतस्करों को पकड़ा, भेजा जेल
Fri, 17 Jan 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
अमरिया। बल्लिया गांव की सीमा में अप्सरा नदी पर गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो के पास तमंचे और एक के पास से बांका बरामद किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बल्लिया क्षेत्र में 12 जनवरी को अप्सरा नदी किनारे गोवंश अवशेष बरामद हुए थे। मामले में उप निरीक्षक गौरव कुमार की ओर से अज्ञात के खिलाफ खिलाफ दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियाें को पकड़ लिया। इसमें बल्लिया गांव निवासी चांद बाबू उर्फ चंदू , अफजाल व यामीन को कटमटा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अफजाल व यासीन के पास से तमंचा और चांद बाबू के पास से एक मोबाइल, पांच सौ रुपये और बांका बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दिया गया।