{"_id":"67a50ad92266f56c4b0bc453","slug":"three-cars-overturned-in-a-month-no-care-has-been-taken-to-repair-the-road-yet-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-130289-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक माह में पलटी तीन कारें, रास्ते की मरम्मत की अब तक नहीं ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक माह में पलटी तीन कारें, रास्ते की मरम्मत की अब तक नहीं ली सुध
Fri, 07 Feb 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। करीब 30 किलोमीटर लंबे पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर पांच पुलिया क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में राहगीर जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं। एक माह में तीन कारें भी पलट चुकी हैं। इसके बाद भी अफसर निर्माण की सुध नहीं ले रहे हैं। वहीं, माधोटांडा मार्ग का निर्माण भी अब तक अधूरा है। मामले में डीएम ने विभागीय एक्सईएन से नाराजगी जताई है।
जिले में जुलाई 2024 में आई बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर हुआ। जमुनिया के पास तीन किलोमीटर दायरे में तीन पुलिया कट गईं। दो अन्य पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गईं। करीब एक माह तक आवागमन बंद रहा था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से मिट्टी का पटान कराकर आवागमन शुरू करा दिया गया। पुलिया के दोनों किनारों पर गहरे गड्ढे हैं। विभाग ने बचाव के लिए दोनों ओर मिट्टी से भरे चंद कट्टे रखवा दिए है। लेकिन, राहगीरों को राहत नहीं मिल सकी है।
एक माह में जमुनिया के पास तीन कारें भी पुलिया के पास सड़क किनारे खाई में गिर चुकी हैं। कई लोग घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद आठ माह बीतने के बाद भी सुधार की दिशा में कदम नहीं बढ़ाया जा सका।
विज्ञापन
मार्ग का निर्माण भी अधूरा
माधोटांडा मार्ग पर नवीनीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है। तीन माह पूर्व से करीब छह किलोमीटर दायरे में कार्य अधूरा पड़ा है। इससे लोग परेशान हैं। इस दायरे में मार्ग की हालत अधिक खराब है। राहगीर गड्ढों के बीच गुजरने को विवश हैं। विभाग की ओर से शुरुआत में मौसम का तर्क देकर टालमटोल की गई। अब मौसम साफ होने के बाद भी काम शुरू न होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है।
-- -- --
बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही मंजूरी की उम्मीद है। इस मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलियों के दायरे में नवीनीकरण रोका गया था। जिसे जल्द ही शुरू कराया जाएगा। - अजय सिंह, अवर अभियंता, लोक निर्माण
--
वर्जन
माधोटांडा मार्ग के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के अफसरों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। संबंधित कार्यदायी संस्था पर सख्ती बरतने की हिदायत दी गई है। - संजय कुमार सिंह, डीएम