{"_id":"678417aebeed80766e035129","slug":"three-buses-will-go-to-prayagraj-daily-weekly-train-also-started-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128885-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन बसें रोजाना जाएंगी प्रयागराज, साप्ताहिक ट्रेन भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन बसें रोजाना जाएंगी प्रयागराज, साप्ताहिक ट्रेन भी शुरू
Mon, 13 Jan 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को पीलीभीत डिपो से प्रयागराज के लिए रोजाना तीन बसों का सोमवार से शुरू हो जाएगा। पीलीभीत-प्रयागराज मार्ग पर आने और जाने में छह बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं 23 जनवरी को डिपो से 70 बसों को प्रयागराज भेजा जाएगा। उस समय स्थानीय मार्गों पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उधर, रविवार से कासगंज-प्रयागराज और काठगोदाम-प्रयागराज साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया।
स्थानीय डिपो से 102 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। इसमें दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, हरिद्वार आदि लंबी दूरी के लिए बसें संचालित हो रही है। स्थानीय डिपो से एक भी बस का संचालन प्रयागराज के लिए नहीं था। महाकुंभ को लेकर अब पीलीभीत डिपो रोजाना तीन बसों का संचालन शुरू कर रहा है। इसके अलावा तीन बसें प्रयागराज से पीलीभीत आएंगी। इस तरह अप-डाउन में छह बसों का संचालन पीलीभीत-प्रयागराज मार्ग पर होगा। पीलीभीत से प्रयागराज जाने वाली बसें सुबह आठ, 11 और 12 बजे रवाना होंगी। बसों के संचालन से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन बसों का संचालन सोमवार से नियमित किया जाएगा।
23 को जाएंगी 70 बसें, बिगड़ेगी यातायात व्यवस्था
पीलीभीत डिपो से 23 जनवरी को 70 बसें प्रयागराज भेजी जाएंगी। इन बसों के जाने से स्थानीय मार्गों की यातायात व्यवस्था पर असर पड़ेगा। बसों के जाने पर स्थानीय यात्रियों को असुविधा न हो, डिपो के जिम्मेदार इसकी व्यवस्थाओं में जुटे हैं। वैकल्पिक व्यवस्थाएं और रूट प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
यूनीफार्म में न होने पर चालक-परिचालकों पर होगी कार्रवाई
एआरएम ने बताया कि प्रयागराज जाने वाली बसों में मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रयागराज बस लेकर जाने वाले चालक व परिचालक वर्दी में ही ड्यूटी करेंगे। ऐसा न करने पर उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।