{"_id":"66550cd358afa610780f1b44","slug":"three-bike-riders-injured-after-being-hit-by-tractor-trolley-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117004-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रैक्टर-टॉली की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रैक्टर-टॉली की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग जख्मी
विज्ञापन
घुंघचाई। अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव सिमराया ता. घुंघचाई निवासी नरवेंद्र सिंह की माधोटांडा में ससुराल है। सोमवार को वह अपनी पत्नी संदीप कौर और पुत्र नवजोत सिंह के साथ अपनी ससुराल से लौट रहा था। इसी दौरान हरदोई ब्रांच नहर के डूडा पुल के पास तेज गति से आ रही अवैध खनन में लगी मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को चपेट में ले लिया।
जिससे बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। महिला के दोनों पैरों पर ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया मिट्टी भरे वाहन को कब्जे में लिया गया है। मामले की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद