{"_id":"649f269f3ebac5b88a023054","slug":"three-bdos-transferred-to-other-districts-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-389-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन बीडीओ का दूसरे जिलों के लिए तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन बीडीओ का दूसरे जिलों के लिए तबादला
Sat, 01 Jul 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन साल से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले की शासन की ओर से सुबह ही सूची आनी शुरू हो गईं। कलक्ट्रेट और विकास भवन में इसे लेकर चर्चा होने लगी। शासन से तबादला सूची आने का देर रात तक सिलसिला जारी रहा। इसके साथ ही डीएम की ओर से भी एक ही पटल पर कई साल से तैनात कर्मियों के कार्यक्षेत्र और पटल में बदलाव किया गया है।
00
पूरनपुर, बिलसंडा और ललौरीखेड़ा के बीडीओ का स्थानांतरण
शासन की ओर से शुक्रवार को जारी सूची में सबसे पहले पंचायत विभाग के अधिकारियों के नाम आए। इसमें पूरनपुर में तैनात खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार और बिलसंडा के सुनील सक्सेना को बिजनौर, ललौरीखेड़ा के होशला प्रसाद को अंबेडकरनगर भेजा गया है। इसके बदले जिले में प्रयागराज से मृद़ला और लखीमपुर से अरुण कुमार को तैनाती मिली है।
इसके अलावा बाल विकास परियोजना में शाहजहांपुर से सीडीपीओ युगल किशोर को यहां भेजा गया है। लखीमपुर से सुपरवाइजर मंजू वर्मा को भी यहां तैनाती मिली है। जिला पिछड़ा कल्याण वर्ग अधिकारी केपी सिंह का झांसी तबादला हुआ है। उनके स्थान पर जालौन से सुरेश मौर्य को भेजा गया है। इसी विभाग में करीब दस साल से रिक्त पड़े कनिष्ठ लिपिक के पद पर सत्यवीर सिंह राणा को पहली तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
00
डीएम ने कई बाबुओं का बदले पटल
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने एक ही पटल पर लंबे समय से तैनात पांच कर्मियों के पटल में फेरबदल किया है। इसमें शस्त्र लिपिक प्रथम के पद पर तैनात ज्वाला प्रसाद को सामान्य अभिलेखापाल, राजस्व सहायक राजपाल को शस्त्र लिपिक प्रथम, सामान्य अभिलेखापाल विनोद कुमार शर्मा को एडीएम न्यायिक पेशी से संबद्ध किया। इसके साथ ही भूमि अध्यापित लिपिक एवं नजूल का कार्य देखने के भी निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट के पेशकार मेराज अहमद को राजस्व लेखाकार सदर तहसील के साथ ही राजस्व लिपिक सदर तहसील के पटल का कार्य दिया गया है।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक के यहां आशुलिपिक के पद पर तैनात दीपक कुमार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के यहां भेजा गया है। इससे एक दिन पूर्व चार राजस्व निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया था। जिसमें पूरनपुर में तैनात जितेंद्र सेठ को भूलेख कार्यालय, भूलेख कार्यालय के पंकज सिंह राणा को पूरनपुर, अमरिया के अजय कुमार शुक्ला को पूरनपुर, बली अहमद को पूरनपुर से अमरिया तहसील में तैनाती दी गई है।