फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three arrested with 35 liters of illicit liquor

Pilibhit News: 35 लीटर अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 11 Dec 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 11 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with 35 liters of illicit liquor
पूरनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में गांव चांट फिरोजपुर में शराब का अवैध धंधा चलने की शिकायत के बाद मंगलवार को आबकारी और पुलिस टीम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में छापा मारा। टीम ने दंपती समेत तीन लोगों को 35 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। 120 लीटर लहन नष्ट किया गया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कन्या प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में गांव चांटफिरोजपुर में अवैध शराब का धंधा होने की शिकायत की थी।
मंगलवार को नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक दीपक कुमार, आशुतोष कुमार और कोतवाली पुलिस ने गांव में छापेमारी की।
इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गांव निवासी खेमकरन लाल, उसके पुत्र मनोज कुमार और खेमकरन की पत्नी मीरा देवी को टीम ने 35 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर मिले 120 लीटर लहन को नष्ट किया। उन्होंने बताया कि शराब और शराब बनाने के उपकरण समेत पकड़े गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
छापेमारी से गांव के अलावा गांव सुआबोझ, सिरसा, घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव उदरहा समेत कई गांव में अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed