फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three accused of theft arrested, goods recovered

Pilibhit News: चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Thu, 21 Dec 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 21 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three accused of theft arrested, goods recovered
बीसलपुर पुलिस ने पकड़े चोरी के आरोपी । स्रोत - पुलिस
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को मंगलवार की शाम उनके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे सेे चोरी का काफी सामान बरामद किया है। आरोपियों ने जिन दो घरों में पिछले दिनों चोरी की थी, उन घटनाओं की रिपोर्ट बुधवार को दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली की रामनगर कॉलोनी में पिछले एक माह से बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। चोरी करने के बाद आरोपी घरों में बाहर से ताला लगाकर चले जाते थे। कॉलोनी में सेना के जवान गिरवर, शिवम, ओमप्रकाश और पड़ोसी मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी राहुल के घरों से पिछले दिनों काफी सामान चोरी चला गया था।
विज्ञापन

इन लोगों ने पुलिस को तहरीर तो दे दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रामनगर कॉलोनी निवासी सुनील के घर से जब चोरी हुई तो एक आरोपी का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज वायरल होने के बाद मोहल्ले के लोगों ने उस युवक पर निगरानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ले के लोगों को आरोपी युवक दिखाई पड़े तो मोहल्ले वालों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में युवक ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। अपने दोनों साथियों के नाम भी बताए। पुलिस ने दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर उनके घरों से बरामद सामान में कुकिंग गैस के आठ सिलिंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर, मिक्सी, स्टील गोल्टा मय ढक्कन, फोल्डिंग चारपाई, साइकिल, स्कूटी, तमंचा और कारतूस शामिल हैं।

ओमप्रकाश और राहुल ने बरामद सामान की शिनाख्त कर ली है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि आरोपियों ने ओमप्रकाश और राहुल के घरों मेंं चोरी की घटना स्वीकार की है। इसके बाद दर्ज रिपोर्ट में तीनों को नामजद कर लिया गया है। आरोपियों में मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी तेज बहादुर, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी जितेंद्र और थाना बिलसंडा के गांव हरूनगला उर्फ नौआनगला निवासी टीटू उर्फ पुष्पेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed