फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Threatened to make objectionable photo viral after taking it, report filed

Pilibhit News: आपत्तिजनक फोटो खींचने के बाद वायरल करने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Jun 2024 04:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Threatened to make objectionable photo viral after taking it, report filed
जहानाबाद। मां के बीमार होने का बहाना बनाकर युवती को ले जाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी दी। सम्मान के डर से पीड़िता ने घर पर जानकारी नहीं दी। आरोप है कि युवती के विवाहित होने के बाद भी आरोपी फोन कर फोटो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का लगातार दबाव बनाते रहे। परेशान होकर थाना पुलिस से शिकायत की, कार्रवाई न होने पर आईजी को शिकायती पत्र दिया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला ने आईजी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि डेढ़ साल पूर्व एक युवक घर आया और मां के बीमार होने का बहाना बनाकर घर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से दो अन्य लोग मौजूद थे। घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था।
विज्ञापन

आरोप है कि दरवाजा बंद कर आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आपत्तिजनक फोटो कैद कर ली। किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने इज्जत की खातिर परिजनों को घटना नहीं बताई। कुछ समय बाद युवती की शादी हो गई। ससुराल जाने के बाद उक्त आरोपी मोबाइल पर फोन करके फोटो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को फोटो दिखाने की बात कहने लगे। इससे पीड़िता तनाव में आ गई। आत्महत्या करने की सोचने लगी। मजबूर होकर जहानाबाद थाने में कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। अब आईजी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed