{"_id":"64209c9ae7077edd46054124","slug":"threatened-the-doctor-filed-a-report-on-two-people-pilibhit-news-c-4-1-107834-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चिकित्सक को धमकाया, दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चिकित्सक को धमकाया, दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मरीज के पिता द्वारा नशे में हंगामा करने पर डॉक्टर ने किया था इलाज से इन्कार
- हेल्पलाइन नंबर पर ट्रक चढ़ाकर दी गई थी जान से मार डालने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर के प्राइवेट अस्पताल में पुत्री का इलाज कराने परिजन के साथ पहुंचे पिता ने शराब के नशे में स्टाफ के साथ गलौज कर हंगामा किया। तब डॉक्टर ने इलाज करने से इन्कार करते हुए मरीज को रेफर कर दिया। शाम होते ही अस्पताल के हेल्पलाइन पर धमकी भरे फोन आने लगे। डॉक्टर ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टनकपुर रोड स्थित भारत रश्मि नर्सिंग होम के संचालक भारत सेठी ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मार्च की को दोपहर शहर के मोहल्ला पुरानी पीलीभीत गांव निवासी कमला देवी अपनी पुत्री नैंसी को लेकर अस्पताल पहुंचीं। मरीज के साथ एक अन्य महिला व उसके पिता भी थे। मरीज को 15 दिन पुराना फ्रैक्चर था। उसका सरकारी अस्पताल में इलाज भी हो चुका था। तीमारदारों द्वारा ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती करने की बात कही गई। स्थिति देखकर चिकित्सक द्वारा तीमारदारों को आयुष्मान कार्ड होने पर निशुल्क इलाज की बात कही गई, लेकिन पुराना केस होने का हवाला देकर ऑपरेशन के समय खून की जरूरत पड़ने की संभावना जताकर खून की व्यवस्था करने को कहा गया। इस दौरान मरीज का पिता नशे की हालत में स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगा। इस पर डॉक्टर ने इलाज से इंकार कर मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
आरोप है कि शाम को अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल आई। कंपाउंडर द्वारा फोन उठाने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी गई। लड़की को कुछ हो जाने की बात कहकर ट्रक चढ़ाकर मारने की धमकी दी। फोन करने वाले ने अपना नाम लाखन सिंह यादव बताया। इसके बाद भी लगातार हेल्पलाइन नंबर पर फोन आते रहे। चिकित्सक ने सुरक्षा की मांग भी की है। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर आधार के पास रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।