फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Threatened a woman by making a video, then demanded extortion of one lakh rupees

Pilibhit News: वीडियो बनाकर महिला को धमकाया, फिर मांगी एक लाख की रंगदारी

Sun, 02 Jun 2024 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Threatened a woman by making a video, then demanded extortion of one lakh rupees
पीलीभीत। युवक ने अपने साथी के साथ पहले महिला के घर में जाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए एक लाख की रंगदारी मांगी। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा कस्बे के वार्ड की रहने वाली महिला ने बताया कि बीसलपुर के मोहल्ले के रहने वाला युवक अपने दोस्त के साथ उसके घर पर पहुंचा। इस दौरान युवक ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली और बाद में ब्लैकमेल करने की कोशिश की।
विज्ञापन

महिला ने जब इसका विरोध किया, तो वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। वीडियो वायरल न करने के एवज में युवक ने उससे एक लाख की रंगदारी मांगी गई। जब उसने इन्कार किया तो उसने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। महिला ने अब मामले की शिकायत एसपी अविनाश पांडेय से कर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला, तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
युवकों पर पहले भी लग चुके है कई आरोप
महिला ने जिन युवकोें पर आरोप लगाया है। उन पर पूर्व में भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। जिसमें रुपयों की मांग की गई। युवक के एक साथी पर मुकदमे भी दर्ज है। जिनकी जांच चल रही है।
-
महिला शिकायत लेकर कार्यालय पर आई थी। जांच सीओ बीसलपुर को दी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- अविनाश पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed