{"_id":"6851b2f662071a73880ded82","slug":"third-accused-of-theft-arrested-cash-and-jewellery-recovered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137982-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चोरी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, नकदी और जेवरात बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चोरी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, नकदी और जेवरात बरामद
Tue, 17 Jun 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। बीसी संचालक के घर में घुसकर 1.2 लाख रुपये की नकदी, सोने के जेवरात चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। उसके पास से चोरी के नौ हजार रुपये और सोने की अंगूठी बरामद की गई। मामले में दो आरोपियों का पूर्व में ही पुलिस चालान कर चुकी है।
30 मई की रात सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कुर्रैया निवासी बीसी संचालक सुरेश उर्फ नीरज शुक्ला के घर घटना हुई थी। पड़ोस के खाली पड़े घर की ओर से छत से घुसे चोरों ने कमरे में रखे दो बक्सा चोरी कर लिए लिए थे। पुलिस ने छह जून को जोगराजपुर की नगमा कॉलोनी निवासी फैय्याज और उसके साथी साजेव को गिरफ्तार कर चोरी के 72 हजार रुपये, दो अंगूठी, तीन पैंडल बरामद कर चालान किया था। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि चोरी की घटना को तीन आरोपी चोरों ने अंजाम दिया था। तीसरे आरोपी गांव महादेव माती निवासी सूरज सिंह को गांव गढ़ाकलां और मोहनपुर के बीच से चोरी की सोने की अंगूठी, नौ हजार रुपये बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया। सूरज का मंगलवार को चालान कर दिया गया।