फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Think of growth leaving villagers dispute

विवाद छोड़ विकास के बारे में सोचें गांववासी

Wed, 29 Jul 2015 11:40 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
माधोटांडा/पीलीभीत। Updated Wed, 29 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Think of growth leaving villagers dispute
 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शाहगढ़ गांव का दौरा
विज्ञापन
कर लोगों ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपसी विवाद छोड़कर विकास की सोंचे। इससे सभी का भला होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि गांव में शांति बनती है तो वह दर्ज मुकदमे वापस कराएगीं।

24 जुलाई को शाहगढ़ गांव में मदरसे में नमाज को लेकर बवाल हो गया था। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी दोपहर को गांव पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पीलीभीत अमन चैन की मिसाल है इसे कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा वह चाहती हैं सभी भाईचारे के साथ रहें माहौल खराब न होने दें।

 उन्होंने कहा मदरसे शिक्षा देने के लिए होते हैं नमाज पढ़ाने को नहीं फिर भी यदि कुछ लोग नमाज पढना चाह रहे थे दूसरे धर्म के लोगों को एतराज नहीं होना चाहिए धर्म जोडने के लिए तोडने के लिए नहीं। इस बीच कुछ महिला एवं ग्रामीणों ने उनके कुछ कहने का प्रयास किया लेकिन केेंद्रीय मंत्री ने उन्हें यह कहकर रोक दिया कि उन्हें सब पता है, वह घटना की पूरी जानकारी ले चुकी हैं। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने अपील की और कहा कि यदि गांव में शांति रहती है तो वह मुकदमे वापस कर देंगी।

केंद्रीय मंत्री ने सभी से झगड़े दूर कर विकास के लिए एकजुट होने का आवाहन किया साथ ही गांव में एक बारात घर और जरूरत मंदों को शौचालय बनवाने की घोषणा की। बिजली समस्या का भी जल्द निदान कराने का आश्वसान दिया। इस मौके पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह, एसओ विवेक त्रिवेदी के अलावा स्वामी प्रदीप जायसवाल लल्लन, प्रभात जायसवाल, देवेंद्र सिंह टोनी, सुरजीत सिंह मुन्ना, जेवीएस परिहार, रेखा परिहार, राजकुमार भारती, प्रवक्ता नंद, राजू आचार्य, हरिद्वारीलाल गंगवार, धर्मपाल वर्मा, लेखराज भारती, संतराम विश्वकर्मा, रामनरेश वर्मा सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed