फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves set fire to the house after theft

Pilibhit News: चोरी के बाद चोरों ने घर में लगा दी आग

Wed, 21 Feb 2024 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Thieves set fire to the house after theft
मोहल्ला थान सिंह में मकान में जला पड़ा समान । स्रोत - व्यापारी
पीलीभीत। परिजनों के साथ पिता की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार गए व्यापारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरी के बाद घर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला थान सिंह निवासी विपिन कुमार पुत्र नाथूराम चावल व्यापारी हैं। रविवार रात में वह पिता नाथूराम की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गए थे। सोमवार रात में जब वह घर वापस आए और ताला खोलकर अंदर घुसे, तो नजारा देखकर दंग रह गए। अंदर सामान बिखरा था और आग भी लगी हुई थी।
विज्ञापन

विपिन का कहना है कि चोर छत पर लगी प्लास्टिक शीट को तोड़कर अंदर घुसे और बाद में किवाड़ें खोल दीं। इसके बाद नीचे जाकर कमरे में रखे 15 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात समेत पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने कमरे में आग भी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे कमरे में रखा अन्य बेड, ड्रेसिंग टेबल, बिस्तर, कपड़े समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
-
फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
व्यापारी के घर हुई चोरी की घटना के बाद मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया। फील्ड यूनिट को घटनास्थल से कई जरूरी चीजें हाथ लगीं। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

00
व्यापारियों में दिखा आक्रोश
घटना की जानकारी मिलने के बाद भी शाम को जब यूनिट जांच करने पहुंची तो व्यापारी भड़क गए। व्यापारी नेता अनूप अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। उदासीनता से घटनाएं थम नहीं रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed