फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   They took money from villagers and took away stray animals, department is unaware

Pilibhit News: ग्रामीणों से लिए रुपये और पकड़ ले गए छुट्टा पशु, विभाग अनजान

Tue, 18 Feb 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 18 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
They took money from villagers and took away stray animals, department is unaware
बीसलपुर। ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांवों में पहुंचे एक व्यक्ति ने छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान की बात कहकर ग्रामीणों से प्रति पशु 18 सौ रुपये लिए। इसके बाद 100 से अधिक छुट्टा पशुओं को पकड़ कर ले गया। विभाग और ब्लॉक के जिम्मेदार छुट्टा पशुओं से निजात की बात तो कह रहे, लेकिन पशु गए कहां, यह जानकारी किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के एक व्यक्ति ने खुद को एक गो रक्षक संगठन का बड़ा पदाधिकारी बताकर बैरा, खरगापुर और लाड़पुर गांव में संपर्क किया। ग्रामीणों को सुझाव दिया कि यदि वे लोग 1800 रुपये प्रति छुट्टा पशु के हिसाब से जमा करके दें, तो वह छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रुपये एकत्र कर उसके पास जमा कर दिए। इसके बाद उस व्यक्ति ने टीम के साथ आकर छुट्टा पशु पकड़े। वाहनों में इन्हें लादकर साथ ले गए। ग्रामीणों को बताया कि पशुओं को आश्रय स्थल ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरगापुर की प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि उनके गांव से 35 पशु, बैरा की प्रधान श्वेता मिश्रा ने बताया कि उनके गांव से 40 पशु और लाड़पुर के संजय शर्मा ने बताया कि उनके गांव से 32 छुट्टा पशु पकड़े गए हैं। पकड़े गए पशु किस पशु आश्रय गृह में भेजे गए हैं, इसकी जानकारी किसी भी प्रधान को नहीं है।
डिप्टी सीबीओ डॉ. योगेंद्र कुमार का कहना है कि पशुओं को किस आश्रय स्थल ले जाया गया, यह जानकारी उन्हें भी नहीं है। इसकी जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed