फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There will be a ban on entry of vehicles in the main market from 4 p.m.

Pilibhit News: शाम चार बजे से मुख्य बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

Mon, 28 Oct 2024 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on entry of vehicles in the main market from 4 p.m.
पीलीभीत। धनतेरस और दीपावली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए शहर में 32 स्थान चिह्नित कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जाम की समस्या को दूर करने के लिए शाम चार बजे के बाद से मुख्य बाजार में दो और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

29 अक्तूबर को धनतेरस और उसके बाद दीपावली समेत अन्य त्योहारों पर शहर में भीड़ बढ़ जाती है। शहर के अलावा जिले भर से लोग खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचते हैं। इसमें महिलाएं अधिक रहती हैं। ऐसे में त्योहारों पर किसी प्रकार की कोई घटना न हो सके, इसके लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शहर में 32 स्थान चिह्नित कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा मुख्य बाजार में शाम चार बजे से दो और चार पहिया वाहनों के प्रवेश बंद रहेगा। जिसमें शहर के लोटन महाराज चौराहा, बरेली गेट, सुनहरी मस्जिद चौराहा, जमुनी चौराहा, रंगीलाल चौराहा, गैस चौराहा, चावला चौराहा, बशीर खां चौराहा, पुराना गंज चौराहा क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्य बाजार में सुरक्षा की जिम्मेदारी शहर कोतवाल के अलावा सुनगढ़ी और महिला एसओ को सौंपी गई है। पीएसी और क्यूआरटी को भी सतर्क किया गया है। पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। जिसमें सुनगढ़ी थाने की ओर से आने वाले वाहनों के लिए विशाल टाकीज और मीना बाजार में पार्किंग रहेगी।
सुनहरी मस्जिद की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग पुरानी तहसील के पीछे होगी। लोटन महाराज चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग मॉडल स्कूल की तरफ रोड पर होगी।
00
शहर में यह रहेगी वाहनों के प्रवेश की व्यवस्था
जाम की समस्या को दूर करने के लिए शहर में रूट चार्ट जारी किया गया है। जिसमें खकरा तिराहे से आने वाले वाहन आयुर्वेदिक कॉलेज से होते हुए कोतवाली मेन गेट से पंजाबियान चौराहा, पकड़िया तिराहे से बाएं मुड़कर चुंगी मालगोदाम होते हुए दाहिने मुड़ कर एकता सरोवर की ओर से नौगवां चौराहा होते हुए बरेली और असम चौराहे की तरफ आएंगे।
इसके अलावा कमल्ले चौकी से आने वाले वाहन जामा मस्जिद से दाहिने मुड़ कर खकरा तिराहा, भूरे खां होते हुए नकटादाना चौराहे की ओर जाएंगे। एकता सरोवर से बड़े वाहन नौगवां चौराहे की तरफ मुड़कर ओवरब्रिज से छतरी चौराहा, गौहनियां चौराहा से नकटादाना चौराहा होते हुए टनकपुर की तरफ जाएंगे।

टनकपुर से आने वाले छोटे वाहन बेनहर चौराहा, गौहनियां चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा होते हुए नौगवां चौराहे की ओर से निकलेंगे। छतरी चौराहे से अंदर आने वाले वाहन थाना सुनगढ़ी के बराबर से नई बस्ती, काला मंदिर, जाटो वाला चौराहा, बरेली गेट, चुंगी माल गोदाम, कोतवाली होते हुए खकरा की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed